एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर में कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ मामले हुए दर्ज, एक दिन में 2 हजार से अधिक मामले आए सामने

जम्मू कश्मीर में अब तक का सबसे बड़ा एक दिन का उछाल दिखा जिसमें 2202 लोग संक्रमित पाए गए. वहीं इस दौरान एक दिन में 13 मौत भी कोरोना के कारण देखने को मिली.

जम्मू कश्मीर में कोरोना के केस तेजी से बढ़ने का सिलसिला जारी है वहीं अभी भी प्रदेश में हालात बाकी राज्यों के मुकाबले में काबू में है. 21 अप्रैल को प्रदेश में अब तक का सबसे बड़ा एक दिन का उछाल दिखा जिसमें 2202 लोग संक्रमित पाए गए. वहीं इस दौरान एक दिन में 13 मौत भी कोरोना के कारण देखने को मिली.

सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार अकेले कश्मीर घाटी में मार्च महीने से अब तक कोरोना मामलों में 13 गुना इजाफा हुआ है. जिसमें श्रीनगर कोरोना "हॉटस्पॉट" बन कर उभरा है. कश्मीर घाटी में इस समय 7,895 कोरोना मामले एक्टिव हैं जब कि मार्च के अंत में यह आंकड़ा सिर्फ 814 था.

मार्च की शुरुआत से अबतक 15494 कोरोना के मामले दर्ज हुए है

कश्मीर के डिविजनल कमिश्नर पी के पोले के अनुसार कश्मीर घाटी में मार्च की शुरुआत से अबतक 15494 कोरोना के मामले दर्ज हुए है जो चिंता की बात है. लेकिन अभी भी हालात बाकी प्रदेशों की तरह काबू के बहार नहीं हुए है.

प्रदेश में पिछले एक साल में कोरोना के कारण मरने वालो की संख्या 2078 हो चुकी है जिनमें से घाटी से 1303 लोग शामिल हैं. इस में भी श्रीनगर सब से प्रभावित जिला बन गया है और कुल मृत्यु में से 38 प्रतिशत अकेले श्रीनगर में हुई है.

श्रीनगर में 4,480 अभी भी एक्टिव मामले हैं

श्रीनगर में पिछले एक साल में कुल 35720 पॉजिटिव मामले सामने आये है और इन में से 4,480 अभी भी एक्टिव मामले हैं. अकेले श्रीनगर में इतने पॉजिटिव केस पूरी कश्मीर घाटी का 56 प्रतिशत बनता है. इसी कारन पूरे प्रदेश में श्रीनगर सब से प्रभावित जिल्ला बन गया है. जम्मू 3653 एक्टिव मामलों के साथ दुसरे नंबर पर है.

जम्मू कश्मीर में इस समय भी 14928 एक्टिव कोरोना केस है लेकिन अच्छी बात यह है कि कई इन में से केवल 877 लोग अस्पताल में भर्ती है. इन में से कश्मीर घाटी के दस जिलों में 510 और जम्मू के दस जिलों में 367 कोरोना मरीज़ शामिल हैं.

जम्मू-कश्मीर के प्रमुख सचिव रोहित कंसल ने कहा, सोमवार को जम्मू में जो आंकड़े जारी किये उन के अनुसार प्रदेश में कुल 2620 ऑक्सीजन/वेंटीलेटर वाले बेड है जिनमें से 1500 से ज्यादा अभी भी खाली हैं. जो किसी भी तरह के हालात से निपटने के लिए अभी के हालात में काफी हैं.

जम्मू में कोरोना मामलो में तेज़ी से बढ़ोतरी हो सकती है

लेकिन अब चिंता इस बात की है कि जम्मू में ट्रिपल और डबल म्युटेंट कोरोना के 27 मामलों की पुष्टि के बाद कोरोना मामलो में तेज़ी से बढ़ोतरी हो सकती है. ऐसे हालात से निपटने के लिए प्रशासन की तैयारियां ना-काफी दिख रही है.

हालांकि कश्मीर घाटी में अभी भी म्युटेंट कोरोना का कोई भी मामला रिकॉर्ड नहीं हुआ है लेकिन हवाई और सड़क रास्तों से लोगों के लगातार आगमन से बहुत दिनों तक घाटी बच नहीं सकती. ऐसे में सरकारी तंत्र की सुस्ती के चलते प्रदेश में 20 में 23 ऑक्सीजन प्लांट अभी भी नहीं बने है. जो आने वाले दिनों में कश्मीर घाटी को भी ऑक्सीजन संकट में डाल सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!
CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!
नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत, PM मोदी बोले- 'देश के लिए नशा मुक्त युवा जरूरी'
नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत, PM मोदी बोले- 'देश के लिए नशा मुक्त युवा जरूरी'
कुलगाम हमले के बाद एक्शन, बारामूला से ओवर ग्राउंड वर्कर एजाज गिरफ्तार
कुलगाम हमले के बाद एक्शन, बारामूला से ओवर ग्राउंड वर्कर एजाज गिरफ्तार

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget