एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर पुलिस की अनोखी पहल, पुंछ में बाइक चलाने वालों को बांटा हेलमेट

पुंछ में बाइक चलाने वालों को हेलमेट पहनने के महत्व को समझाने के लिए यह कदम उठाया गया. जम्मू-कश्मीर पुलिस पिछले कुछ समय से लोगों को हेलमेट गिफ्ट कर उन्हें ट्रैफिक नियमों का पालन करने का सन्देश दे रही है.

जम्मू: जम्मू के सीमावर्ती ज़िले पुंछ में बाइक चलाने वाले लोगों और ख़ास तौर पर युवाओं में हेलमेट पहनने के प्रचलन को बढ़ाने के लिए बुधवार को पुलिस ने एक अनोखी पहल की. इस पहल के तहत बिना हेलमेट पहने युवाओं का चालान नहीं काटा गया बल्कि उन्हें पुलिस ने हेलमेट गिफ्ट में दिए. पुंछ पुलिस के मुताबिक ऐसे करीब 200 हेलमेट बाइक चलने वालों और ख़ासतौर पर युवाओं को गिफ्ट किये गए ताकि उनमें ज़िम्मेदारी की भावना जगाई जा सके. पुलिस के मुताबिक पिछले कुछ समय से पुंछ के युवाओं में हेलमेट न पहनने का चलन फैशन बन गया था. यह बाइक चलाने वालों की सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा था.

पुंछ में बाइक चलाने वालों को हेलमेट पहनने के महत्व को समझाने के लिए यह कदम उठाया गया. पुलिस के मुताबिक युवा बाइक सवारों को हेलमेट गिफ्ट देने के साथ ही उन्हें ट्रैफिक नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी गयी. गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में आंकड़ों की अगर बात करे तो यहां पर आतंकवाद से अधिक लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे जाते है. यहां सड़क दुर्घटनाओं में जितने लोग शहरों में जान गंवाते हैं, उससे अधिक पहाड़ी इलाकों में हुए हादसों में अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं.

जानकारों की मानें तो पुराने वाहनों का सड़कों पर चलना, ख़राब सड़कों के साथ-साथ लोगों में ट्रैफिक नियमों के पालन की कमी इन हादसों की प्रमुख वजह है. वहीं, ट्रैफिक विभाग में अफसरों और जवानों की कमी और वाहनों की लगतार बढ़ती संख्या भी सड़क हादसों की वजह है. जम्मू-कश्मीर पुलिस पिछले कुछ समय से लोगों को हेलमेट गिफ्ट कर उन्हें ट्रैफिक नियमों का पालन करने का सन्देश दे रही है.

यह भी पढ़ें-

इस साल भी नहीं होगी निर्भया के दोषियों को फांसी, माता-पिता 7 साल से कर रहे हैं इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
'सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा', CJP के सौरभ दास ने किस पर लगाया आरोप?
'सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा', CJP के सौरभ दास ने किस पर लगाया आरोप?

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget