एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने पांच मजदूरों की हत्या की, सर्च ऑपरेशन जारी

बता दें कि कल भी आतंकियों ने जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक ट्रक ड्राइवर की हत्या कर दी थी. दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में बिजबेहरा के कानिलवान इलाके में शाम को आतंकवादियों ने ट्रक ड्राइवर नारायण दत्त पर गोलियां चलायीं. दत्त की मौके पर मौत हो गयी.

कुलगाम: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने पांच मजदूरों की हत्या कर दी है. कुलगाम के कतरूसा गांव में आतंकियों ने हमला किया. ये पांचों मजदूर कश्मीर के बाहर के रहने वाले थे. सूत्रों के मुताबिक इस घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और वहां बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चल रहा है. इसके साथ ही अतिरिक्त सुरक्षाबलों को भी बुलाया गया है. आतंकियों द्वारा मारे गए मजदूर पश्चिम बंगाल के बताए जा रहे हैं और वे सभी दिहाड़ी मजदूर थे.

तीन मजदूरों की पहचान हुई

मरने वाले तीन मजदूरों की पहचान हो चुकी है. इनके नाम मुस्लिम शेख, कमरूद्दीन और रसिक अहमद है. दो की पहचान होनी बाकी है. एक मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसका नाम जहूरुद्दीन है. वो पश्चिम बंगाल का रहने वाला है.

यह हमला उस दिन हुआ है जब यूरोपीय संघ का एक प्रतिनिधिमंडल अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू कश्मीर को प्राप्त विशेष राज्य का दर्जा वापस लिये जाने के बाद स्थानीय लोगों से बात करने और उनका अनुभव जानने के लिए कश्मीर की यात्रा पर है. अनुच्छेद 370 पर केंद्र के फैसले के बाद से आतंकवादी ट्रक वालों और मजदूरों खासकर उन लोगों को को निशाना बना रहे हैं जो कश्मीर के बाहर से घाटी में आये हैं.

बता दें कि कल (सोमवार) भी आतंकियों ने जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक ट्रक ड्राइवर की हत्या कर दी थी. दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में बिजबेहरा के कानिलवान इलाके में शाम को आतंकवादियों ने ट्रक ड्राइवर नारायण दत्त पर गोलियां चलायीं. दत्त की मौके पर मौत हो गयी. दत्त उधमपुर के कटरा का रहने वाला था.

24 अक्टूबर को आतंकवादियों ने शोपियां जिले में दो गैर कश्मीरी ट्रक ड्राइवरों की हत्या कर दी थी. 14 अक्टूबर को शोपियां जिले में ही दो आतंकवादियों ने राजस्थान नंबर वाले एक ट्रक के ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी थी. दो दिन बाद शोपियां जिले में ही आतंकवादियों के हमले में पंजाब के सेब व्यापारी चरणजीत सिंह की मौत हो गयी थी और संजीव घायल हो गया था. पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने छत्तीसगढ़ के एक ईंट भट्टा मजदूर की हत्या कर दी थी.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
'सरकार ने किसी को नहीं बख्शा', सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाया तो बोले मल्लिकार्जुन खरगे
'सरकार ने किसी को नहीं बख्शा', सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाया तो बोले खरगे
आस्था की आड़ में 42.88 करोड़ की ठगी, 142 बेनामी अकाउंट्स से ब्लैक मनी को किया व्हाइट, अशोक खरात पर ED का शिकंजा
आस्था की आड़ में 42.88 करोड़ की ठगी, 142 बेनामी अकाउंट्स से ब्लैक मनी को किया व्हाइट, अशोक खरात पर ED का शिकंजा

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Thief Caught in Train: कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
Embed widget