जम्मू कश्मीरः लकड़ी गोदाम में लगी आग पर काबू पाने के लिए ली जा रही है सेना की मदद
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सेंट्रल रूम में आज तड़के सुबह सूचना मिली की शेरखानियान में वॉलमार्ट बेस्ट प्राइस के सामने लकड़ी की एक फैक्ट्री में आग लग गई है. जिसके बाद मौके पर दमकल की गाड़ियों को रवाना कर दिया गया.

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के तोफ शेरखानियान इलाके में मंगलवार को लकड़ी की एक गोदाम में भीषण आग लग गई. आग के कारण लाखों की सम्पत्ति जलकर खाक हो गयी. घटना सुबह करीब 5.15 की बताई जा रही है. आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की टीम पहुंच गई और इस पर काबू पाने की कोशिश करने लगी.
दमकल और आपातकालीन सेवा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सेंट्रल रूम में आज तड़के सुबह सूचना मिली की शेरखानियान में वॉलमार्ट बेस्ट प्राइस के सामने लकड़ी की एक फैक्ट्री में आग लग गई है. सूचना मिलने के बाद दमकल की 12 गाड़ियों को घटना स्थल की ओर आग पर काबू पाने के लिए रवाना कर दिया गया.
जम्मू-पुँछ हाइवे पर आज तड़के लकड़ी के एक बड़े गोदाम में लगी भीषण आग। क़रीब 4 घंटे की मशक़्क़त के बाद भी आग पर नहीं पाया जा सका है क़ाबू। आस पास के घर ख़ाली कराए गए, हाइवे पर जाम। @abpnewshindi pic.twitter.com/28DKsABsd1
— Ajay Bachloo (@ajaybachloo) 11 June 2019
अधिकारी ने कहा कि तेज हवाओं के कारण आग और फैल गयी, लेकिन आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की जा रही है. जानकारी के मुताबिक किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पया है.
जम्मू में सुबह क़रीब 5 बजे से लकड़ी के गोदाम में लगी आग पर क़ाबू नहीं पाया गया है। आग को बुझाने के लिए अब @IAF_MCC के जवान भी जुटे। सेना की भी ली जा रही है मदद। @abpnewshindi pic.twitter.com/iHJ27QlqW5
— Ajay Bachloo (@ajaybachloo) 11 June 2019
आग पर काबू पाने के लिए एयरफोर्स और आर्मी की भी मदद ली जा रही है. आसपास के घरों को खाली करवाया गया है. जिससे कि जल्द से जल्द आग पर काबू पाया जा सके और किसी को कोई नुकसान न हो.
कठुआ रेप केस: बरी हुए आरोपी के खिलाफ अपील कर सकती है पुलिस
जम्मू कश्मीर: लकड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची
Source: IOCL
























