एक्सप्लोरर

Jammu And Kashmir: जम्मू-कश्मीर में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, को-पायलट की मौत

एक अधिकारी ने बताया कि हेलीकॉप्टर उतरने ही वाला था, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से उसने नियंत्रण खो दिया. दुर्घटना उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा जिले के गुरेज सेक्टर में गुजरां नाले के पास हुई.

उत्तरी कश्मीर के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास बीएसएफ के बीमार कर्मी को लेने जा रहा सेना का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, जिससे सह-पायलट की मौत हो गई और पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि पर्वतीय क्षेत्र में अग्रिम क्षेत्र में तैनात बीएसएफ के एक जवान को निकालने के लिए ‘चीता’ हेलीकॉप्टर बचाव अभियान में लगा हुआ था.

रक्षा प्रवक्ता कर्नल इमरोन मुसावी ने कहा, ‘‘सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर आज दोपहर बांदीपोरा जिले के गुरेज के बरौब इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जब वह एक बीमार सैनिक को अग्रिम चौकी से निकालने के लिए नियमित मिशन पर था.’’

उन्होंने कहा कि जवान को हवाई मार्ग से निकालने से पहले बरौब के गुजरां में अग्रिम चौकी से हेलीकॉप्टर का संपर्क टूट गया था. मारे गए सह-पायलट की पहचान मेजर संकल्प यादव (29) के रूप में हुई है, जबकि घायल पायलट, लेफ्टिनेंट कर्नल-रैंक के अधिकारी को दुर्घटनास्थल से बचाया गया और उधमपुर के कमान अस्पताल ले जाया गया.

बीएसएफ के महानिरीक्षक (कश्मीर फ्रंटियर) राजा बाबू सिंह ने कहा, ‘‘मैं ऐसे कठिन निकासी अभियान चलाने वाले पायलटों के समर्पण और बहादुरी को सलाम करता हूं.’’ अधिकारियों ने कहा कि ‘चीता’ के दुर्घटनाग्रस्त होने के तुरंत बाद सेना ने बचाव अभियान शुरू किया और एक उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर (एएलएच) और सैनिकों को इस अभियान के लिए तैनात किया.

उन्होंने कहा कि दोनों पायलटों को बाहर निकाल लिया गया था लेकिन मेजर यादव को अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया. प्रवक्ता ने कहा, ‘‘मेजर यादव 2015 में सेना में शामिल हुए थे और वह जयपुर, राजस्थान के रहने वाले थे. उनके परिवार में उनके पिता हैं.’’

UP Election Result 2022: मतदाताओं को क्यों पसंद नहीं आया, 'नई हवा है, नई सपा है' का नारा, जानिए हार की प्रमुख वजहें

UP Election Result 2022: बीजेपी की बंपर जीत लेकिन Yogi Adityanath के ये दिग्गज मंत्री बुरी तरह हारे, बहुत लंबी है लिस्ट, जानें

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करूर की TVK रैली में भगदड़ मामले में कोर्ट ने विजय को दी बड़ी राहत, नौकरियों के विवाद पर जानें क्या कहा
करूर की TVK रैली में भगदड़ मामले में कोर्ट ने विजय को दी बड़ी राहत, नौकरियों के विवाद पर जानें क्या कहा
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'

वीडियोज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget