एक्सप्लोरर

अखनूर में दहशतगर्दों के खात्मे के लिए सेना ने उतारे टैंक! तीसरा आतंकी भी ढेर

Jammu Kashmir Encounter: जब सेना के जवान फंसे हुए आतंकवादियों के करीब पहुंच रहे थे तो मुठभेड़ के दौरान सेना का एक डॉग गोली लगने से मारा गया. इस डॉग को फैंटम के नाम से जाना जाता है.

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू के अखनूर सेक्टर में सोमवार (28 अक्टूबर) की सुबह आतंकवादियों ने सेना के काफिले पर गोलीबारी की. हमले में आतंकियों ने एक एंबुलेंस को निशाना बनाया. इस हमले के बाद सेना की आतंकियों से मुठभेड़ शुरू हो गई है. अब तक के ऑपरेशन में तीनों आतंकी ढेर किए जा चुके हैं. आतंकियों के शव निकालने की प्रक्रिया जारी है.

आतंकियों का सफाया करने के मकसद से सेना ने बीएमपी 2 टैंक (इन्फेंट्री कॉम्बैट व्हीकल) को मुठभेड़ वाली जगह पर उतार दिया है. इसके साथ ही पैरा कमांडो को भी तैनात किया गया है. जम्मू के अखनूर में सोमवार की सुबह करीब 7 बजे भट्टल इलाके में तीन आतंकियों ने सेना के वाहन पर कई राउंड फायरिंग की. जिसके बाग सुरक्षा बलों ने तुरंत इलाके को घेर कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. 

आतंकियों के खिलाफ सेना ने उतारे टैंक

अधिकारियों ने बताया कि पहली बार सेना ने खौर के भट्टल क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के पास जोगवान गांव में अस्सन मंदिर के पास हमले के स्थल पर निगरानी और घेराबंदी को मजबूत करने के लिए अपने चार बीएमपी -द्वितीय इन्फैंट्री कॉम्बैट वाहन का इस्तेमाल भी किया.

उन्होंने कहा कि माना जा रहा है कि आतंकवादियों की संख्या तीन थी, जो पिछली रात सीमा पार से भारत में घुसे थे. उन्होंने सुबह करीब साढ़े छह बजे सेना के काफिले पर गोलीबारी की. इस दौरान एंबुलेंस को निशाना बनाया गया. एंबुलेंस में सवार चालक समेत दोनों लोग सुरक्षित हैं.

मुठभेड़ में सेना के 'फैंटम' की मौत

जब सेना के जवान फंसे हुए आतंकवादियों के करीब पहुंच रहे थे तो मुठभेड़ के दौरान सेना का एक डॉग गोली लगने से मारा गया. इस डॉग को फैंटम के नाम से जाना जाता है. व्हाइट नाइट कोर ने कहा, ‘‘हम अपने सच्चे नायक और भारतीय सेना के एक वीर कुत्ते फैंटम के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हैं.’’

सोमवार की रात को अंधेरा होने के बाद अभियान रोक दिया गया था और सेना ने इलाके में रोशनी कर दी थी. अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को सुबह अभियान फिर से शुरू कर दिया गया है. सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि मंगलवार को अभियान शुरू होने के साथ ही दूसरे आतंकी को ढेर कर दिया गया. 

(इनपुट पीटीआई से भी)

ये भी पढ़ें:

भारत के हाथ में आया 'वज्र'! दुश्मन भेजेगा आसमानी आफत तो 4 किमी दूर से ही कर देगा ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिना किसी ठोस आधार के महिला के चरित्र पर कीचड़ उछालना सामाजिक हिंसा...', केरल HC की अहम टिप्पणी
'बिना किसी ठोस आधार के महिला के चरित्र पर कीचड़ उछालना सामाजिक हिंसा...', केरल HC की अहम टिप्पणी
गोवा, कर्नाटक समेत 4 राज्यों में उपचुनाव के लिए BJP ने खोले पत्ते, उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, जानें किस पर लगाया दांव
गोवा, कर्नाटक समेत 4 राज्यों में उपचुनाव के लिए BJP ने खोले पत्ते, उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
IMD Weather Alert: दिल्ली-यूपी, पंजाब-हरियाणा समेत 7 राज्यों में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी
IMD Weather Alert: दिल्ली-यूपी, पंजाब-हरियाणा समेत 7 राज्यों में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी
'कांग्रेस के साथ मेरी जबरन शादी हुई थी, इसलिए लेना पड़ा तलाक', खरगे को पूर्व पीएम का तगड़ा जवाब
'कांग्रेस के साथ मेरी जबरन शादी हुई थी, इसलिए लेना पड़ा तलाक', खरगे को पूर्व पीएम का तगड़ा जवाब

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज पब्लिक रिव्यू: रणवीर सिंह और संजय दत्त की एक्टिंग से लेकर आदित्य धर के डायरेक्शन तक
Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Gas Production: LPG की बादशाहत किसके पास? टॉप 10 देशों की लिस्ट में कौन-कौन, भारत का नंबर कितना?
LPG की बादशाहत किसके पास? टॉप 10 देशों की लिस्ट में कौन-कौन, भारत का नंबर कितना?
एबीपी न्यूज़ की खबर का असर, वीआईपी AC बोट खरीदने का टेंडर दिल्ली सरकार ने लिया वापस
एबीपी न्यूज़ की खबर का असर, वीआईपी AC बोट खरीदने का टेंडर दिल्ली सरकार ने लिया वापस
Trump To Iran: 'अब इजरायल हमला नहीं करेगा....मुझे पता नहीं था', कतर के गैस इन्फ्रास्ट्रक्चर पर ईरानी हमले के बाद नरम पड़े ट्रंप
'अब इजरायल हमला नहीं करेगा....मुझे पता नहीं था', कतर के गैस प्लांट पर ईरानी हमले से घबराए ट्रंप
'मैंने शराब पीना छोड़ दिया, अब...', IPL 2026 से पहले युजवेंद्र चहल ने किया खुलासा, बताया अब क्या है सपना
'मैंने शराब पीना छोड़ दिया, अब...', IPL 2026 से पहले युजवेंद्र चहल ने किया खुलासा, बताया अब क्या है सपना
'6 महीने तक छुपाया..' दिव्यांका त्रिपाठी ने प्रेग्नेंसी की कंफर्म, जानें कब होगी डिलीवरी
'6 महीने तक छुपाया..' दिव्यांका त्रिपाठी ने प्रेग्नेंसी की कंफर्म, जानें कब होगी डिलीवरी
कर्ज के जाल में फंसा अमेरिका, 39 ट्रिलियन डॉलर हुआ उधार, ट्रंप ने जंग पर अब तक कितना पैसा बहाया?
कर्ज के जाल में फंसा अमेरिका, 39 ट्रिलियन डॉलर हुआ उधार, ट्रंप ने जंग पर अब तक कितना पैसा बहाया?
तीसरी बेटी के जन्म पर उस्मान ख्वाजा का मजेदार रिएक्शन वायरल, बोले - 'अब 8 और चाहिए टीम बन जाएगी'
तीसरी बेटी के जन्म पर उस्मान ख्वाजा का मजेदार रिएक्शन वायरल, बोले - 'अब 8 और चाहिए टीम बन जाएगी'
बिल्ली को हुए बच्चे तो घरवालों ने पूरे खानदान को दी दावत, दावत-ए-म्याऊं का वीडियो कर देगा हैरान
बिल्ली को हुए बच्चे तो घरवालों ने पूरे खानदान को दी दावत, दावत-ए-म्याऊं का वीडियो कर देगा हैरान
Embed widget