एक्सप्लोरर

जामिया यूनिवर्सिटी हिंसा से जुड़े कई वीडियो सामने आए, पहले से गठित SIT करेगी जांच

पिछले साल 15 दिसंबर को सीएए के विरोध के दौरान जामिया यूनिवर्सिटी के पास चल रहे प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. इसके बाद पुलिस कैंपस में घुस गई.

नई दिल्ली: 15 दिसंबर को जामिया यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा के मामले में की जांच पूर्व गठित स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) करेगी. दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी पी रंजन ने इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि जामिया में 15 दिसंबर को हुई हिंसा को लेकर कुछ वीडियो सामने आए हैं. पहले से गठित एसआईटी मामले की जांच करेगी. वीडियो में जामिया की लाइब्रेरी में छात्रों के साथ कुछ बाहरी लोग भी देखे जा सकते हैं. जांच जारी है.

बता दें कि अब तक इससे जुड़े चार वीडियो सामने आ चुके हैं. कुछ वीडियो में पुलिस सवालों के घेरे में है तो कुछ वीडियो छात्रों पर सवाल उठा रहे हैं. छात्रों का आरोप है कि पुलिस जबरदस्ती लाइब्रेरी में घुसी थी और उनपर हमला लाठियां बरसा दी थीं, जबकि वो वहां पढ़ाई कर रहे थे.

जामिया यूनिवर्सिटी हिंसा से जुड़े कई वीडियो सामने आए, पहले से गठित SIT करेगी जांच

15 दिसंबर को जामिया इलाके में हिंसा के बाद जब पुलिस ने उपद्रवियों को खोजना शुरू किया तो बड़ी संख्या में उपद्रवी इसी लाइब्रेरी में घुसे थे. ये दावे के साथ तो नहीं कहा जा सकता लेकिन इतना पक्के तौर पर जरूर कहा जा सकता है कि इनमें से कई जरूर हिंसा में शामिल रहे होंगे. ऐसा कहने के लिए जो सबूत दिख रहा है वो सबूत है कई छात्रों के चेहरे पर नकाब का होना. असल में उस दिन हिंसा के दौरान कई उपद्रवियों ने चेहरे को रूमाल से ढंक रखा था. इस तरह से चेहरा ढंकने वाले कई लोग लाइब्रेरी के अंदर भी दिखे.

एक वीडियो में लाइब्रेरी के कॉरिडिर में कई छात्र शीशे का दरवाजा खोलकर रेलिंग की तरफ खड़े हैं. इनमें से कइयों के हाथ में पत्थर हैं. अगर ये छात्र हैं तो फिर इनके हाथ में पत्थर नहीं होने चाहिए थे. अगर उपद्रवी थे तो फिर छात्रों की लाइब्रेरी में क्यों घुसे, ये सवाल है. वीडियो में एक लंबे बालों वाला लड़का दिख रहा है वो जामिया का ही छात्र है. उसके हाथ में पत्थऱ भी दिख रहा है. यानी एक बात तो इससे साफ है कि जामिया की लाइब्रेरी में दिख रहे छात्रों के हाथ में भी पत्थर के टुकड़े थे. अब एसआईटी जांच करेगी.

क्या है पूरा मामला?

पिछले साल 15 दिसंबर को जामिया के पास नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन हिंसक हो गया था. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया था और सार्वजनिक बसों और निजी वाहनों को आग लगा दी थी. इसके बाद कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस के जवान जामिया यूनिवर्सिटी के कैंपस के भीतर चले गए थे और छात्रों की कथित तौर पर पिटाई की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'UPA सरकार ने BJP को प्रदर्शन के लिए जंतर मंतर दिया था, अब...', अधीर रंजन चौधरी का चौंकाने वाला बयान
'UPA सरकार ने BJP को प्रदर्शन के लिए जंतर मंतर दिया था, अब...', अधीर रंजन चौधरी का चौंकाने वाला बयान
Abhijeet Dipke Detained Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget