एक्सप्लोरर

रिश्वत लेते पकडे़ गए जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर, जानें क्या है पूरा मामला

जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में तैनात एक प्रोफेसर और दो कंपनियों के कर्मचारियों को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में तैनात एक प्रोफेसर और दो कंपनियों के कर्मचारियों को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है. ये कार्रवाई रिश्वत लेकर बन रही इमारत के ढांचे को फर्जी प्रमाण पत्र देने के मामले में हुई है. 

गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी की. इन आरोपियों को सीबीआई की विशेष अदालत के सामने पेश किया जाएगा. सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी के मुताबिक, जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय सिविल इंजीनियरिंग विभाग में तैनात प्रोफेसर खालिद मोइन व्योम, आर्किटेक्ट के प्रखर पवार और इसी कंपनी के कर्मचारी आबिद खान शामिल हैं. 

यह कंपनी दिल्ली के ओखला फेस 3 में बताई गई है. आरोप है कि यह प्रोफेसर विभिन्न प्राइवेट बिल्डरों आर्किटेक्ट मध्यस्थों आदि के माध्यम से इमारतों के लिए ढांचा स्थिर प्रमाण पत्र जारी करता था. यह भी आरोप है कि प्रमाण पत्र जारी करने के बदले प्रोफेसर अपना सुविधा शुल्क वसूलता था. आरोप के मुताबिक प्रमाण पत्र मिलने के बाद बिल्डर द्वारा जो इमारत खड़ी की जाती थी उस पर ढांचे को लेकर सरकारी एजेंसियां सवाल खड़े नहीं कर सकती थी. 

रिश्वत लेते पकडे़ गए जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर, जानें क्या है पूरा मामला

सीबीआई के मुताबिक, सूचना के आधार पर इस मामले की आरंभिक जांच की गई और इस जांच के दौरान महत्वपूर्ण तथ्य मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई. इसके बाद जाल बिछाकर सीबीआई ने एक लाख रुपये की रिश्वत ले रहे प्रोफ़ेसर और उसके सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी की. सीबीआई के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों को सीबीआई की विशेष अदालत के सामने पेश किया जाएगा. सीबीआई जानना चाहती है कि इन लोगों ने अब तक ऐसी कितनी इमारतों को प्रमाण पत्र जारी किए हैं. 

सूत्रों का कहना है कि गुड़गांव के सेक्टर 109 में जो इमारत का 1 फ्लोर पिछले दिनों गिरा था  उस इमारत के लिए भी प्रमाण पत्र इसी प्रोफेसर द्वारा जारी किया गया था. सीबीआई इस बाबत भी जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें- Ukraine Russia War: अमेरिकी संसद में ज़ेलेंस्की ने दिखाया यूक्रेन की तबाही का वीडियो, बोले- युद्ध को रोका जाए, हम शांति चाहते हैं

Russia-Ukraine War: जंग के 21वें दिन भी हाथ खाली, अब शांति वार्ता की मेज पर रूस-यूक्रेन की 'समझौते' पर नजर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR को लेकर जयराम रमेश का फिर CEC-PM पर हमला, बोले- 'Form 6 में गैरकानूनी...'
SIR को लेकर जयराम रमेश का फिर CEC-PM पर हमला, बोले- 'Form 6 में गैरकानूनी...'
स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, 'अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव...'
स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, 'अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget