एक्सप्लोरर

Mal River Flash Flood: जलपाईगुड़ी में दिल दहला देने वाला हादसा, विसर्जन के दौरान नदी में आया सैलाब, 40 लोग बहे, 7 की मौत

Jalpaiguri Flash Flood Accident: पश्चिम बंगाल में दौरान दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है. विसर्जन के दौरान नदी में अचानक सैलाब आ गया और लोग तिनके की तरह पानी में बहने लगे.

Mal River Accident: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में बुधवार रात दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया. जलपाईगुड़ी (Jalpaiguri) में माल नदी (Mal River) में विसर्जन के दौरान अचानक आई बाढ़ से 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग लापता हैं. अभी भी 30-40 लोग लापता बताए जा रहे हैं.

रात करीब 8 बजे मलबाजार शहर और चाय बागान के आसपास के लोग बड़ी संख्या में मल नदी के किनारे दुर्गा मूर्ति लेकर विसर्जन के लिए पहुंचे थे. नदी के दोनों किनारों पर भारी भीड़ जमा थी. प्रशासन की टीम लगातार माइक के जरिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रही थी. बावजूद कुछ लोग मूर्ति के साथ गाड़ी लेकर नदी की बीच धारा तक जा पहुंचे लेकिन थोड़ी ही देर बाद वो हुआ जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी.

देर रात करीब 1 बजे तक भी एनडीआरएफ की टीम बचाव कार्य में लगी रही. जलपाईगुड़ी के एसपी देवर्षि दत्ता ने इस हादसे की पुष्टि की. उन्होंने बताया, 'हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है. अभी तक 7 शव निकाले गए हैं, जबकि 10 घायलों को भी निकाला गया है.' फिलहाल राहत और बचाव का काम जारी है और लापता लोगों की तलाश की जा रही है.

2 मिनट में बह गया सबकुछ

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जित करने के लिए माल नदी में लेकर आए थे. श्रद्धालु विसर्जन के लिए नदी किनारे आए, लेकिन किनारे में पानी कम था, ऐसे में वे प्रतिमा को थोड़ा आगे लेकर बढ़े ताकि सही से विसर्जित हो जाए. लोग बीच में खड़े होकर विधि पूर्वक प्रतिमा विजर्सित कर ही रहे थे कि अचानक नदी में जल का स्तर बढ़ गया और तेज बहाव वहां आ गया. पानी का बहाव ऐसा था मानो अचानक बाढ़ आ गई हो. तेज बहाव की वजह से लोग बहने लगे. 2 मिनट के अंदर ही सबकुछ डूबने लगा. पानी की रफ्तार इतनी तेज थी कि किनारे खड़े दूसरे लोग भी चाहकर नदी में फंसे लोगों की मदद नहीं कर पा रहे थे.

सूचना मिलते ही प्रशासन बचाव कार्य में जुटा

पुलिस और प्रशासन को जैसे ही हादसे की सूचना मिली. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और एनडीआरएफ को बुलाया गया. एनडीआरएफ के जवान राहत और बचाव कार्य़ में जुट गए. टीम ने 7 लोगों के शव देर रात तक निकाल लिए थे. अभी भी बड़ी संख्या में लोग लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है. कुछ लोग घायल भी हैं जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है.

पीएम ने जताया शोक

देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर शोक व्यक्त किया. पीएमओ की तरफ से नरेंद्र मोदी के नाम से शोक व्यक्त करते हुए ट्विटर पर लिखा गया, ‘पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान हुए हादसे से दुखी हूं. अपनों को खोने वालों के प्रति संवेदना.’

ये भी पढ़ें

Delhi Fire: गांधी नगर कपड़ा मार्केट की दुकान में भीषण आग- 30 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, सीएम रख रहे नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुखार, सांस लेने में दिक्कत... देश में फिर दस्तक दे रहा कोरोना वायरस, जानें उत्तर प्रदेश समेत कहां-कहां मिले नए केस
बुखार, सांस लेने में दिक्कत... देश में फिर दस्तक दे रहा कोरोना, जानें UP समेत कहां-कहां मिले नए केस
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
बांकीपुर से RJD ने मान ली हार! पार्टी के सीनियर लीडर का दावा- प्रशांत किशोर का पलड़ा भारी
बांकीपुर से RJD ने मान ली हार! पार्टी के सीनियर लीडर का दावा- प्रशांत किशोर का पलड़ा भारी
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ा मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ा मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें- यूजर्स हैरान
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें
Embed widget