एक्सप्लोरर

Punjab News: जलालाबाद बम ब्लास्ट का आरोपी एक साल बाद राजस्थान से गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

Punjab: पिछले साल सितंबर में फाजिल्का जिले के जलालाबाद कस्बे में बम विस्फोट हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी.

Jalalabad Bomb Blast: पंजाब के जलालाबाद में पिछले साल हुए बम विस्फोट मामले में वांछित एक आरोपी को राजस्थान के बीकानेर (Bikaner) जिले से गिरफ्तार किया गया है. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. गुरचरण सिंह उर्फ खान को शुक्रवार को पंजाब (Punjab) और राजस्थान (Rajasthan) पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया है.

पिछले साल सितंबर में फाजिल्का जिले के जलालाबाद कस्बे में एक बम विस्फोट हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. जलालाबाद की सब्जी मंडी से 100 गज की दूरी पर ये बम धमाका हुआ था. ब्लास्ट को सब्जी मंडी में अंजाम देने की योजना थी. एक बाइक के तेल टैंक के नीचे रखे टिफिन बम में विस्फोट हुआ था. 

एनआईए कर रही मामले की जांच

एनआईए इस मामले की जांच कर रही है. इसी बीच बीकानेर पुलिस को सूचना मिली थी कि विस्फोट में शामिल गुरुचरण सिंह (38) बीकानेर में है. पुलिस सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि गुरचरण पिछले कुछ महीनों से बीकानेर में मिल में मजदूरी का काम कर रहा था. पुलिस को सूचना मिली थी कि वह एक बम विस्फोट में शामिल है. इसके बाद पुलिस की विशेष टीम उस पर नजर रखने लगी. गुरचरण पर 2 लाख रुपये का इनाम भी रखा गया था. 

मामले में आरोप पत्र दायर किया गया

एनआईए ने इस साल की शुरुआत में मामले में कथित संलिप्तता के लिए दो पाकिस्तानियों सहित छह खालिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ एनआईए कोर्ट में आरोप पत्र दायर किया था. आरोपियों पर विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं का आरोप लगाया गया था. साथ ही यूएपीए की धाराएं भी शामिल थीं. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पिछले साल अक्टूबर में स्थानीय पुलिस थाने में मामला दर्ज होने के बाद फिर से मामला दर्ज किया था. 

इस मामले की जांच में पता चला था कि पंजाब में भीड़-भाड़ वाली जगहों पर कई विस्फोटों को अंजाम देने की साजिश पाकिस्तान (Pakistan) स्थित नामित आतंकवादी लखबीर सिंह रोडे के द्वारा रची गई थी. लखबीर सिंह रोडे अंतर्राष्ट्रीय सिख युवा महासंघ (ISYF) का प्रमुख है. 

ये भी पढ़ें- 

Gyanvapi Case: कल आएगा ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मामले में फैसला, कमिश्नरेट में धारा-144 लागू, सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त

Thackeray Vs Shinde: शिंदे गुट से झड़प के बाद गिरफ्तार किए गए ठाकरे समर्थक रिहा, MLA सदा सरवनकर पर फायरिंग का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: '10 साल में 152 पेपर लीक, एक को भी नहीं सजा', प्रदर्शन पर बोले राहुल- बहुत तनाव में देश के छात्र
LIVE: '152 पेपर लीक में एक को भी नहीं सजा', प्रदर्शन पर बोले राहुल- बहुत तनाव में देश के छात्र
बंगाल विधानसभा में भारी हंगामा, TMC विधायक कुणाल घोष को मार्शलों ने सदन से घसीटकर निकाला बाहर, जानें पूरा मामला
बंगाल विधानसभा में भारी हंगामा, TMC विधायक कुणाल घोष को मार्शलों ने सदन से घसीटकर निकाला बाहर
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
'NEET पर बातचीत के लिए तैयार', किरेन रिजिजू बोले- संसद में गतिरोध के लिए कांग्रेस जोड़ रही नई शर्त
'NEET पर बातचीत के लिए तैयार', किरेन रिजिजू बोले- संसद में गतिरोध के लिए कांग्रेस जोड़ रही नई शर्त

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget