एक्सप्लोरर

DNA Bill: 'मोदी सरकार नहीं चाहती थी कि...', डीएनए बिल वापस लेने पर कांग्रेस का निशाना, जयराम रमेश ने बताई वजह

DNA Technology Bill: केंद्र सरकार ने तर्क दिया है कि विधेयक के अधिकांश प्रावधानों को पहले ही आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) अधिनियम, 2022 का हिस्सा बना दिया गया है.

DNA Technology Regulation Bill: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने डीएनए टेक्नोलॉजी विधेयक को वापस लेने के लिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा. रमेश ने कहा, ''बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार पर्याप्त सुरक्षा उपाय नहीं चाहती थी, इसलिए इसे वापस ले लिया गया.'' 

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मंगलवार (25 जुलाई) को ट्वीट कर लिखा, ''कल मोदी सरकार ने चुपचाप डीएनए टेक्नोलॉजी (उपयोग और अनुप्रयोग) विनियमन विधेयक, 2019 को वापस ले लिया. विधेयक को एस एंड टी स्थायी समिति ने विस्तार से जांच की थी, जिसने कई महत्वपूर्ण संशोधनों का सुझाव दिया था, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि विधेयक के प्रावधानों का दुरुपयोग न हो.'' कांग्रेस नेता ने बताया कि स्थायी समिति के कुछ सदस्यों ने असमहमति के नोट भी प्रस्तुत किए थे. समिति की रिपोर्ट 3 फरवरी, 2021 को प्रस्तुत की गई थी.

मोदी सरकार नहीं चाहती थी सुरक्षा उपाय- जयराम रमेश

उन्होंने कहा, ''अब मोदी सरकार का कहना है कि विधेयक के अधिकांश प्रावधानों को पहले ही आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) अधिनियम, 2022 का हिस्सा बना दिया गया है और इसलिए डीएनए विधेयक की आवश्यकता नहीं है.''

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा, ''वास्तव में, असल कारण यह है कि मोदी सरकार स्थायी समिति द्वारा अनुशंसित विस्तृत सुरक्षा उपायों को नहीं चाहती थी और अपनी रिपोर्ट जल्द सौंपने के लिए दबाव डालने के बाद इसे अनदेखा करने का फैसला किया. उन्होंने कहा, डीएनए विधेयक को लेकर आलोचकों की आशंकाएं अब सही साबित हुई हैं.''

जुलाई 2019 में पेश हुआ था विधेयक

इसके पहले सोमवार को विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह ने डीएनए विधेयक को वापस ले लिया था. डीएनए टेक्नोलॉजी विधेयक, जुलाई 2019 में लोकसभा में पेश किया गया था. इस विधेयक को जांच के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन पर एक संसदीय पैनल के पास भेजा गया था.

यह भी पढ़ें

No-Confidence Motion Plan: हार तय होने के बाद भी विपक्ष क्यों ला रहा है सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव? जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ड्रोन से हथियार-हेरोइन सप्लाई करने वाले सिंडिकेट पर शिकंजा, NIA की सख्त कार्रवाई
ड्रोन से हथियार-हेरोइन सप्लाई करने वाले सिंडिकेट पर शिकंजा, NIA की सख्त कार्रवाई
कोलकाता हादसे पर सियासी घमासान, TMC ने पूछा- 'CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब'
कोलकाता हादसे पर सियासी घमासान, TMC ने पूछा- 'CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब'
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget