एक्सप्लोरर

'MVA गठबंधन को कोई दिक्कत नहीं', सावरकर विवाद पर जयराम रमेश ने की संजय राउत से बात

Rahul Gandhi On Savarkar: सावरकर पर राहुल गांधी के बयान से महाराष्ट्र का राजनीतिक पारा गरम हो गया है. इस बयान से MVA गठबंधन में दरार पड़ सकती है.

Savarkar Row: राहुल गांधी के सावरकर पर की गई टिप्पणी से महाराष्ट्र का राजनीतिक पारा गरम हो गया है. सावरकर पर राहुल गांधी के बयान प्रदेश के राजनीतिक समीकरणों पर भी असर पड़ सकता है. इस बयान से उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना नाराज हो गई है. हालांकि कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि संजय राउत से बातचीत हो चुकी है. प्रदेश में MVA गठबंधन को कोई दिक्कत नहीं है.

इससे पहले उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना के सांसद संजय राउत ने राहुल के बयान पर नाराजगी जताते हुए कहा था कि इससे गठबंधन में दरार पड़ सकती है. उन्होंने राहुल को ऐसे मुद्दों से बचने की सलाह दी थी. राउत ने साफ कहा था कि राहुल ने सावरकर पर जो कुछ भी बोला, हम उसका समर्थन नहीं करते हैं. 

उद्धव गुट वाली शिवसेना सांसद ने कहा राहुल गांधी इस समय हुकुमशाही वाली सरकार के खिलाफ यात्रा निकाल रहे हैं, उसी पर ध्यान देना चाहिए. राउत ने कहा था कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को अच्छा समर्थन मिल रहा है. सावरकर जैसे मुद्दों पर बोलने से इस यात्रा में खलल पड़ सकता है. इसके बाद जयराम रमेश का बयान सामने आया है. कांग्रेस नेता ने कहा कि संजय राउत से बात हो चुकी है. जो भी दिक्कतें थी उन्हें सुलझा लिया गया है अब गठबंधन को कोई दिक्कत नहीं है.

राहुल गांधी ने क्या कहा था?

इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने सावरकर पर अंग्रेजों के लिए काम करने का आरोप लगाया था. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसके सबूत भी पेश करने की कोशिश की थी. कांग्रेस सांसद ने गुरुवार (17 नवंबर) को कहा था कि सावरकर ने अंग्रेजों की मदद की थी और जेल में रहने के दौरान उन्होंने माफीनामे पर हस्ताक्षर करके महात्मा गांधी और भारतीय नेताओं को धोखा दिया था. राहुल के इसी बयान पर महाराष्ट्र की सियासत तेज हो गई है. 

राहुल के खिलाफ FIR भी दर्ज

उधर, सावरकर पर बयान देकर राहुल गांधी बड़ी मुसीबत में फंसते दिखाई दे रहे हैं. सावरकर के पौत्र रणजीत सावरकर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. उन्होंने ये शिकायत राहुल गांधी के उस बयान को लेकर दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने सावरकर पर कई तरह के आरोप लगाए थे. रणजीत सावरकर ने मुंबई के शिवाजी पार्क पुलिस थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई और उनकी गिरफ्तारी की मांग की है.

ये भी पढ़ें- Maharashtra Politics: वीर सावरकर को लेकर राहुल गांधी के बयान पर बवाल, उद्धव ठाकरे ने किया किनारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
500 करोड़ के क्रिप्टो घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, 2.48 लाख लोग बने शिकार
500 करोड़ के क्रिप्टो घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, 2.48 लाख लोग बने शिकार
‘हम नहीं चाहते कि दोष हमारे या...’ यौन उत्पीड़न के दोषी आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर SC ने राजस्थान सरकार से कहा
‘हम नहीं चाहते कि दोष हमारे या...’ आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर SC ने राजस्थान सरकार से कहा
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
The Odyssey BO Collection Day 1:'द ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म
ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें-ओपनिंग डे कलेक्शन
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
Embed widget