एक्सप्लोरर

'CDS के सिंगापुर में बोलने का...', जनरल अनिल चौहान के बयान पर जयराम रमेश ने मोदी सरकार को घेरा

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि बेहतर होता कि जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सर्वदलीय बैठक आयोजित की थी. उसी वक्त उन्हें जानकारी देनी चाहिए थी, क्योंकि भारत को लोकतंत्र की जननी समझा जाता है.

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान के बयान पर कांग्रेस मोदी सरकार पर हमलावर है. कांग्रेस महासचिव और सांसद जयराम रमेश ने रविवार (01 जून, 2025) को सरकार पर जानकारी देने के मामले में पारदर्शिता न बरतने का आरोप लगाया है.

न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में जयराम रमेश ने सवाल उठाते हुए कहा कि सिंगापुर में जनरल चौहान की तरफ से किए गए खुलासों को लेकर अब तक हमें इंतजार क्यों करना पड़ा है?

कांग्रेस ने सरकार पर पारदर्शिता न बरतने का लगाया आरोप
कांग्रेस सांसद ने कहा कि बेहतर होता कि जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सर्वदलीय बैठक आयोजित की थी. उसी वक्त उन्हें जानकारी देनी चाहिए थी और सरकार को इस बारे में देश की संसद को सूचित करना चाहिए था, क्योंकि भारत को लोकतंत्र की जननी समझा जाता है.

सीडीएस अनिल चौहान के बयान को लेकर कांग्रेस हमलावर
जयराम रमेश का ये बयान सीडीएस जनरल अनिल चौहान के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने सिंगापुर में शांगरी-ला वार्ता के दौरान न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स से कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत में भारतीय सशस्त्र बलों को नुकसान उठाना पड़ा था. उन्होंने आगे कहा कि हमारी सेनाओं ने जल्द ही संभलते हुए उस नुकसान को कवर कर लिया था और उसके बाद पाकिस्तान में घुसकर हमने एयर स्ट्राइक की.

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर क्या बताया सीडीएस ने ?
सीडीएस जनरल चौहान ने बताया कि 7 मई को शुरू हुए ऑपरेशन सिंदूर के शुरुआती चरण में नुकसान हुआ था, लेकिन हमने जल्द ही संभलते हुए 7 और 8 मई को पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया और 10 मई को पूरी ताकत के साथ पाकिस्तान पर जवाबी हमले किए गए. उन्होंने बताया कि भारत ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस को तबाह किया, जिसमें से एक राजधानी इस्लामाबाद के पास है. 

ये भी पढ़ें:

बाढ़ में बह जाएगा भारत का ये हिस्सा, तेजी से पिघल रहे ग्लेशियर! 20 सालों में 4 डिग्री बढ़ा हिमालय का पारा, वजह चौंका देगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कमरे में पति की लाश, खून से लथपथ पड़ा बेटा और फोन चला रही थी डॉक्टर पत्नी, कर्नाटक में मर्डर से सनसनी
कमरे में पति की लाश, खून से लथपथ पड़ा बेटा और फोन चला रही थी डॉक्टर पत्नी, कर्नाटक में मर्डर से सनसनी
Supreme Court: बीमार-बुजुर्ग कैदियों की समय से पहले रिहाई पर SC का बड़ा आदेश, 3 महीने में बनाएं स्पष्ट नीति, पोर्टल पर भी हो ट्रैकिंग की सुविधा
बीमार-बुजुर्ग कैदियों की समय से पहले रिहाई पर SC का बड़ा आदेश, 3 महीने में बनाएं स्पष्ट नीति, पोर्टल पर भी हो ट्रैकिंग की सुविधा
Hyderabad School: हैदराबाद कलमा होमवर्क मामले पर स्कूल सख्त, परिवार ने शिकायत ली वापस, टीचर बर्खास्त
हैदराबाद कलमा होमवर्क मामले पर स्कूल सख्त, परिवार ने शिकायत ली वापस, टीचर बर्खास्त
India Monsoon 2026: मानसून क्यों पड़ा कमजोर? देश में 51% कम बारिश ने बढ़ाई चिंता, जानिए एल नीनो का कितना पड़ रहा असर
मानसून क्यों पड़ा कमजोर? देश में 51% कम बारिश ने बढ़ाई चिंता, जानिए एल नीनो का कितना पड़ रहा असर

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ईरान में कीमोथेरेपी करवा रहे थे कैंसर पीड़ित बच्चे, तभी अस्पताल के पास अमेरिका ने कर दिया हमला, देखें वीडियो
ईरान में कीमोथेरेपी करवा रहे थे कैंसर पीड़ित बच्चे, तभी अस्पताल के पास अमेरिका ने कर दिया हमला, देखें वीडियो
Embed widget