एक्सप्लोरर

Congress On Sam Pitroda Racist Comment: 'ये दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य', सैम पित्रोदा के नस्लीय बयान पर कांग्रेस ने खुद को किया अलग

सैम पित्रोदा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा, हम भारत जैसे विविधतापूर्ण देश को एक साथ रख सकते हैं. यहां पूर्व के लोग चीन जैसे, उत्तर के लोग शायद गोरों जैसे और दक्षिण के लोग अफ्रीका जैसे दिखते हैं.

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के नस्लीय बयान से कांग्रेस ने खुद को अलग कर लिया है. कांग्रेस ने पित्रोदा के इस बयान को दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य बताया. पित्रोदा के इस बयान को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. यहां तक कि पीएम मोदी ने तेलंगाना से राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, शहजादे के अंकल विदेश में रहते हैं, वे चमड़ी का रंग देख रहे हैं.

सैम पित्रोदा ने The Statesman को दिए इंटरव्यू में कहा, हम भारत जैसे विविधतापूर्ण देश को एक साथ रख सकते हैं. यहां पूर्व के लोग चीन जैसे, पश्चिम के लोग अरब जैसे, उत्तर के लोग शायद गोरों जैसे और दक्षिण के लोग अफ्रीका जैसे दिखते हैं.

पित्रोदा के बयान पर क्या बोले जयराम रमेश?

पित्रोदा के बयान पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा, भारत की विविधता को दर्शाने के लिए की गई तुलना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य हैं. कांग्रेस इनसे खुद को पूरी तरह से अलग करती है. 

पीएम मोदी ने कांग्रेस-राहुल को घेरा

अमेरिका में शहजादे के अंकल रहते हैं. शहजादे THIRD PLAYER से सलाह लेते हैं. शहजादे के सलाहकार चमड़ी के रंग पर गाली देते हैं. शहजादे के अंकल ने हमारे देशवासियों को चमड़ी के आधार पर गाली दी. मुझे गुस्सा आ रहा है. मैं देशवासियों को गाली देना सहन नहीं करूंगा. 

वे राहुल गांधी के सलाहकार- रविशंकर प्रसाद

सैम पित्रोदा के बयान पर बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, यह बार बार साफ हो रहा है कि सैम पित्रोदा भारत के लिए क्या सोचते हैं. यह स्पष्ट है कि वह असफल हैं.  वह राहुल गांधी के सलाहकार हैं. मैं अब समझ सकता हूं कि राहुल गांधी बकवास क्यों करते हैं. यह हार की हताशा है. वे न तो भारत को समझते हैं और न ही इसकी विरासत को. 

बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस को घेरा. त्रिवेदी ने कहा, जैसे जैसे चुनाव आगे बढ़ता जा रहा है, कांग्रेस के चेहरे से नकाब उतरता चला जा रहा है. सैम पित्रोदा ने भारत की पहचान को लेकर बहुत ही आपत्तिजनक बयान दिया है. भारत के अस्तित्व पर सवाल उठाया जा रहा है, ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है.

उन्होंने कहा,  भारत की विविधिता और लोकतंत्र प्रधानमंत्री जी के राम मंदिर जाने से अखंडित हो रही है. उनका बयान भारत के उस मूल स्वररूप के प्रति अज्ञानता को दर्शाता है. इनको भारत के बारे में समझ ही नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke Detained Live: दीपके के बाद नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत में लिया, मंडी हाउस के पास कर रही थीं प्रदर्शन
Live: दीपके के बाद नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत में लिया, मंडी हाउस के पास कर रही थीं प्रदर्शन
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, CJP के तिरंगा मार्च से पहले पुलिस का एक्शन
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, CJP के तिरंगा मार्च से पहले पुलिस का एक्शन
'मझे फांसी पे चढ़ा दो...', CJP मार्च से पहले दिल्ली पुलिस पर भड़के अभिजीत दिपके
'मझे फांसी पे चढ़ा दो...', CJP मार्च से पहले दिल्ली पुलिस पर भड़के अभिजीत दिपके
CJP मार्च से पहले घर के बाहर पुलिस का वीडियो शेयर कर अभिजीत दीपके बोले- 'तिरंगा फहराना...'
CJP मार्च से पहले घर के बाहर पुलिस का वीडियो शेयर कर अभिजीत दीपके बोले- 'तिरंगा फहराना...'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget