एक्सप्लोरर

'शेल कंपनियों में 20 हजार करोड़ किसके?', जयराम रमेश ने खड़े किए पीएम मोदी पर सवाल

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अडानी मुद्दे पर केंद्र को घेरेंगे. इससे पहले जयराम रमेश ने प्रेस काफ्रेंस की.

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गौतम अडानी के कथित रिश्तों पर सवाल उठाए हैं. जयराम रमेश ने आरोप लगाते हुए कहा, '28 जनवरी से 28 मार्च तक कांग्रेस पार्टी ने अडानी को लेकर पीएम मोदी से 100 सवाल पूछे... हमें कोई जानकारी नहीं है कि अडानी की शेल कंपनियों में 20,000 करोड़ रुपये का मालिक कौन है.' 

उन्होंने आगे कहा, 'राहुल गांधी ने इन मुद्दों पर लोकसभा में बात की और उन्हें लोकसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया. यह अडानी का मुद्दा नहीं है, यह 'मोदानी' का मुद्दा है. असली मुद्दा पीएम मोदी और अडानी के बीच का रिश्ता है.'

जयराम रमेश ने आरोप लगाने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में कहा, '2014 में ऑस्ट्रेलिया में 9वां शिखर सम्मेलन हुआ. तब भारत के प्रधानमंत्री ने जी20 के सदस्यों से कहा कि काले धन के खिलाफ, उसे इकट्ठा करने वालों के खिलाफ, शेल कंपनी के खिलाफ और टैक्स हैवन (ऐसे देश जहां टैक्स में छूट होती है) के खिलाफ सबको एकसाथ काम करना चाहिए, लेकिन अगले हफ्ते से 18वां जी20 शिखर सम्मेलन होना है. आज अमेरिका, इंग्लैंड और हमारे देश के अखबारों में खुलासा हुआ है कि प्रधानमंत्री के पसंदीदा दोस्त, पूंजीपति दोस्त ने शेल कंपनियों का इस्तेमाल किया है, इसमें सेबी (नियामक संस्था) के सारे नियमों का उल्लंघन हुआ है.' 

राहुल गांधी ने अडानी मामले में संसद क्या कहा था?

इसी साल फरवरी में राहुल गांधी भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू के धन्यवाद प्रस्ताव पर बोल रहे थे. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और कारोबारी गौतम अडानी के कथित संबंधों को लेकर सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा, 'मैंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हर जगह सिर्फ अडानी का नाम सुना.' राहुल ने संसद में अपने इस भाषण के दौरान एक तस्वीर भी दिखाई थी जिसमें प्रधानमंत्री मोदी और गौतम अडानी एक साथ दिख रहे थे. 

 

ये भी पढ़ें:
जहां होनी है 'INDIA' गठबंधन की बैठक, वहां उद्धव ठाकरे गुट ने लगाए भगवा झंडे, कहा- हिंदुत्व ही हमारी पहचान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर कांग्रेस नेता के घर के बाहर बम ब्लास्ट, देखिए वीडियो
मणिपुर कांग्रेस नेता के घर के बाहर बम ब्लास्ट, देखिए वीडियो
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI की 19वीं चार्जशीट, बिल्डरों और निदेशकों पर कसा शिकंजा
होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI की 19वीं चार्जशीट, बिल्डरों और निदेशकों पर कसा शिकंजा
नियुक्ति घोटाले पर घिरी रेवंत रेड्डी सरकार, ओवैसी ने उठाया मुद्दा, जानें मामला
नियुक्ति घोटाले पर घिरी रेवंत रेड्डी सरकार, ओवैसी ने उठाया मुद्दा, जानें मामला

वीडियोज

Chhattisgarh Accident: सैलाब में बहते-बहते बची बोलेरो... मचा हड़कंप! | Korba | Monsoon 2026
SIR पर विश्लेषकों का सटी​क विश्लेषण
Chitra Tripathi: मथुरा 2027 चुनाव का सबसे बड़ा दांव? विश्लेषकों का विश्लेषण | UP Election
Darshan Jariwala ने Apara Mehta के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं अपना सच जानता हूं’
Ramayana Part 1 के Climax में होगी Sunny Deol के Hanuman की सरप्राइज एंट्री? बड़ा अपडेट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
AIIMS की Waiting List में मरीज या नंबर? 9 साल से इलाज के इंतजार की दर्दनाक कहानी
AIIMS की Waiting List में मरीज या नंबर? 9 साल से इलाज के इंतजार की दर्दनाक कहानी
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
10 लाख रुपये में Tata Curvv का नया अवतार, फीचर्स की भरमार
10 लाख रुपये में Tata Curvv का नया अवतार, फीचर्स की भरमार
बाढ़ में बिछड़ी मां से मिला बेटा, फूट-फूटकर रोया इंटरनेट; वीडियो वायरल
बाढ़ में बिछड़ी मां से मिला बेटा, फूट-फूटकर रोया इंटरनेट; वीडियो वायरल
Embed widget