एक्सप्लोरर

'वो आपका मजाक बनाएंगे', प्रेस कॉन्फ्रेंस में जयराम रमेश ने राहुल गांधी को समझाया तो बीजेपी बोली- कब तक सिखाएंगे

Rahul Gandhi Press Conference: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बगल बैठे जयराम रमेश ने उनके कान में जो कुछ कहा वह वायरल हो रहा है. बीजेपी ने भी इस पर निशाना साधा है.

Rahul Gandhi Press Conference: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लंदन में दिए बयानों पर भारत में हंगामा मचा हुआ है. गुरुवार (16 मार्च) को राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें बगल बैठे जयराम रमेश ने उन्हें समझाया तो बीजेपी ने तंज कसते हुए सवाल किया कि आप कब तक उन्हें सिखाते रहेंगे.

दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेश दौरे के बाद गुरुवार को संसद की कार्यवाही में शामिल हुए थे. इसके बाद अपने ऊपर मचे हंगामे को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की, इस दौरान जयराम रमेश लाइव ही राहुल गांधी को कुछ समझाने लगे जिसे लेकर बीजेपी ने उन्हें निशाने पर ले लिया. 

जब जयराम रमेश ने राहुल गांधी को समझाया
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, "दुर्भाग्य से, मैं एक सांसद हूं और जैसा कि 4 मंत्रियों ने मेरे ऊपर संसद में आरोप लगाए हैं, यह मेरा लोकतांत्रिक अधिकार है कि मुझे बोलने का मौका मिले."

राहुल गांधी के, 'दुर्भाग्य से, मैं सांसद हूं', कहने पर बगल में बैठे जयराम रमेश ने उन्हें सही करने की कोशिश की और कहा कि वे (बीजेपी) आपका मजाक बनाएंगे. इसे कहिए, दुर्भाग्य से आपके लिए, इसके बाद राहुल गांधी ने यही बात दोहराई.

बीजेपी ने साधा निशाना
वैसे तो जयराम रमेश ने यह बात धीमी आवाज में ही कही थी लेकिन उस समय माइक ऑन थे और यह साफ-साफ सुनाई दे गया. कुछ ही समय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की यह क्लिप वायरल हो गई. वीडियो पर बीजेपी नेता संबित पात्रा ने निशाना साधते हुए लिखा आखिर कितना और सिखाओगे?

केंद्रीय मंत्री किरेण रिजिजू ने ट्वीट कर लिखा, "राहुल गांधी को दोष मत दीजिए. गलती जयराम रमेश की है. जयराम रमेश को राहुल गांधी के साथ क्लास 2 के बच्चे की तरह व्यवहार क्यों करना चाहिए?"

राहुल गांधी ने और क्या कहा?
राहुल गांधी ने बताया कि उन्होंने स्पीकर से इस बात पर जवाब देने की मांग की है. कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्हें उम्मीद तो है लेकिन वह निश्चित नहीं हैं कि उन्हें सदन में अपनी बात रखने का मौका मिलेगा या नहीं?

यह भी पढ़ें

क्या राहुल गांधी नहीं रहेंगे सांसद? बीजेपी MP निशिकांत दुबे ने कहा- अब उन्हें संसद से निकालने का वक्त आ गया है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget