एक्सप्लोरर

ट्रेन में हेट किलिंगः RPF के 2 और जवान बर्खास्त, 4 को उतारा गया था मौत के घाट

Jaipur Mumbai Train Incidence: 31 जुलाई 2023 को ट्रेन में 4 लोगों की हत्या कर दी गई थी, जिसका आरोप चेतन सिंह पर लगा था और वो अभी अकोला जेल में बंद है.

Train Hate Killing Case: जयपुर-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट ट्रेन में पिछले साल जुलाई के महीने में हुए हेट किलिंग के मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के दो और कांस्टेबल को बर्खास्त कर दिया गया. आरपीएफ ने इनकी बर्खास्तगी के पीछे कर्तव्य का पालन करने में विफल होने का हवाला दिया है. जिन कांस्टेबल को बर्खास्त किया गया है उनमें अमय आचार्य और नरेंद्र परमार शामिल हैं.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम रेलवे की मुंबई डिवीजन के आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एसकेएस राठौर ने शुक्रवार (08 मार्च) को ये बर्खास्तगी आदेश जारी किया. वहीं, इस मामले के मुख्य आरोपी चेतन सिंह को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है और वो अकोला जेल में बंद है. उस पर अब्दुल कादर मोहम्मद हुसैन भानपुरावाला, सैयद सैफुद्दीन और असगर अब्बास शेख के साथ-साथ आरपीएफ सहायक उप-निरीक्षक टीकाराम मीणा की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है.

क्या कहा गया बर्खास्तगी आदेश में?

दोनों कास्टेबल के बर्खास्तगी आदेश में कहा गया, “यात्रियों की सुरक्षा करना ड्यूटी पर तैनात आरोपी कांस्टेबलों की जिम्मेदारी थी. हालांकि वे ऐसा करने में विफल रहे. आरोपी कांस्टेबलों के कृत्य से यात्रियों के बीच आरपीएफ के लिए विश्वास कम होगा और फोर्स के अन्य सदस्यों के बीच अनुशासनहीनता का गलत संदेश जाएगा. ये सुनिश्चित करने के लिए कि ये दोबारा न हो, अपने कर्तव्य का निर्वहन करने में विफल रहने के बावजूद कांस्टेबलों को फोर्स में बनाए रखना आरपीएफ के लिए घातक साबित होगा.”

अमय आचार्य के बर्खास्तगी आदेश के मुताबिक वह बीच-बचाव करने की बजाय एस-4 कोच के वॉशरूम में छिप गए. उन्होंने चेतन सिंह को राइफल का सेफ्टी कैच हटाते देखा, लेकिन उसे एएसआई टीकाराम मीणा के पास अकेला छोड़ दिया, जो बाद में मारा गया.

परमार के बर्खास्तगी आदेश में कहा गया है कि चेतन सिंह ने उनके सामने बंदूक की नोक पर एक यात्री को बंधक बना लिया, उसे दूसरे कोच में ले गया और उसकी हत्या कर दी. इसमें कहा गया है कि सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों से पता चला है कि परमार हस्तक्षेप करने के बजाय अन्य यात्रियों के पीछे छिप गया.

हत्या के बाद दिया नफरत भरा भाषण

इस मामले से जुड़ा एक कथित वीडियो भी सामने आया था जिसमें चार लोगों की हत्या के बाद चेतन सिंह कथित तौर पर नफरत भरे भाषण दे रहा है.    

ये भी पढ़ें: Jaipur Mumbai Train Firing: जयपुर-मुंबई ट्रेन गोलीकांड के आरोपी की पत्नी बोलीं- सांप्रदायिक एंगल के आरोप गलत   

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमरनाथ यात्राः ’15 दिनों में साढ़े 3 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन’, नुनवान बेस कैंप के दौरे के बाद बोले LG मनोज सिन्हा
’15 दिनों में साढ़े 3 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन’, नुनवान बेस कैंप के दौरे के बाद बोले LG मनोज सिन्हा
20 दिनों की भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक..., US से पाकिस्तान तक क्या कह रहा इंटरनेशनल मीडिया?
20 दिनों की भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक..., US से पाकिस्तान तक क्या कह रहा इंटरनेशनल मीडिया?
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget