एक्सप्लोरर

उपराष्ट्रपति धनखड़ बोले- देश में हो रही है अवैध घुसपैठ, धर्मांतरण पर भी जताई चिंता

मराठवाड़ा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत करने पहुंचे उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने धर्मांतरण और उसके दुष्परिणामों को लेकर लोगों को चेताया, कहा, 'आप मुझसे ज्यादा समझदार और जानकार हैं.'

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शनिवार (22 फरवरी, 2025) को एक दिवसीय दौरे पर महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर पहुंचे. एक दिवसीय दौरे के दौरान जगदीप धनखड़ डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने 65वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. उप राष्ट्रपति ने एसबी कॉलेज में संविधान जागरूकता वर्ष और अमृत महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन किया.

मराठवाड़ा विश्वविद्यालय के 65वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए धनखड़ ने कहा, 'हर व्यक्ति का अधिकार है कि वह जिस धर्म का चाहे पालन करे, अपनी इच्छा से कोई भी धर्म अपनाए, लेकिन जब लालच देकर धर्मांतरण होता है तो यह गंभीर चिंता का विषय है.' 

'आप मुझसे ज्यादा समझदार और जानकार हैं'
उप राष्ट्रपति ने कहा,'जब लालच देकर लोभ देकर धर्मांतरण होता है और उसका उद्देश्य यह होता है कि हम देश के जनसांख्यिकी को बदलकर सर्वोच्चता प्राप्त करेंगे तो यह गंभीर चिंता का विषय है.' उन्होंने आगे कहा, 'इतिहास साक्षी है दुनिया के कुछ देश इसके उदाहरण हैं. आप मुझसे ज्यादा समझदार हैं जानकार हैं खुद पता लगा सकते हैं.देश का रूप ही मिट गया, वहां जो मेजोरिटी कम्युनिटी थी वो गायब हो गई.'

'ऐसा होने पर हमारे कान खड़े हो जाने चाहिए'
दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए जगदीप धनखड़ ने कहा,' हम इस जनसांख्यिकीय आक्रमण की अनुमति नहीं दे सकते. जैविक जनसांख्यिकीय विकास स्वीकार्य है, लेकिन अगर ये किसी साजिश के तहत नियंत्रण करने के लिए डिजाइन किया गया है तो ये बहुत भयावह है विघटनकारी है. उन्होंने आगे कहा,'ऐसा होने पर हमारे कान खड़े हो जाने चाहिए. यह हमारे लिए चिंतन-मनन का विषय है.' समारोह के बाद उप राष्ट्रपति ने एलोरा गुफाओं का भी दौरा किया.

65वें दीक्षांत समारोह में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री पाटिल, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. भागवत कराड ने शिरकत की. कुलपति डॉ. फुलारी के कार्यभार संभालने के बाद विश्वविद्लाय का ये दूसरा दीक्षांत समारोह है. इस समारोह में कई अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे.

ये भी पढ़े:

‘पीएम मोदी बताएं अमेरिका से 21 मिलियन डॉलर लिए या नहीं?’, USAID को लेकर कांग्रेस ने पूछा सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
उत्तर प्रदेश में ED का एक्शन! आतंकी फंडिंग और बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठ नेटवर्क के 13 ठिकानों पर रेड
उत्तर प्रदेश में ED का एक्शन! आतंकी फंडिंग और बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठ नेटवर्क के 13 ठिकानों पर रेड
आज कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? बोले- 'मुझे अनशन तोड़ने को मत कहिए...'
आज कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? बोले- 'मुझे अनशन तोड़ने को मत कहिए...'
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, एक हफ्ते बाद अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
Explained: यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश घुटनों पर, रूस के लिए कितनी बड़ी हार?
यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश रूस घुटनों पर आया?
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
Embed widget