एक्सप्लोरर

जल मुद्दे पर मतभेदों को सुलझाने के लिए 28 जून को मिलेंगे जगन मोहन और केसीआर

पिछले तीन साल में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच जल के मसले पर पहली बैठक होने जा रही है. पानी के मुद्दे पर 28 जून को दोनों के बीच बैठक होगी और उम्मीद है कि जगन और केसीआर एक दूसरे से भी मुलाकात करेंगे.

हैदराबाद: आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के मुख्यमंत्री पानी के मसले पर मतभेदों को सुलझाने के लिए तीन साल में पहली बार 28 जून को आधिकारिक तौर पर मुलाकात करेंगे. सूत्रों ने इसकी जानकारी दी. तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और आंध्र प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के बीच सितंबर 2016 में इस मुद्दे पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मुलाकात हुई थी. देश की तत्कालीन जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने यह बैठक बुलायी थी.

यह बात अब किसी से छिपी नहीं है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर (के चंद्रशेखर राव) और नायडू के बीच संबंध अच्छे नहीं है. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन की अगुवाई वाली वाई एस आर कांग्रेस ने हाल ही में प्रदेश में संपन्न विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत हासिल की और इसमें नायडू की करारी हार हुई. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने गोदावरी नदी पर निर्मित कलेश्वरम सिंचाई परियोजना के उद्घाटन के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया था और इसके लिए केसीआर ने व्यक्तिगत रूप से उन्हें आने का न्यौता दिया था. इससे पहले केसीआर भी जगन मोहन रेड्डी के मुख्यमंत्री के पद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो चुके हैं.

एक सूत्र ने बताया, ''पिछले तीन साल में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच जल के मसले पर पहली बैठक होने जा रही है. दोनो राज्यों के बीच सद्भाव का माहौल है. विवादास्पद मुद्दों को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल किये जाने की उम्मीद है. पानी के मुद्दे पर 28 जून को दोनों के बीच बैठक होगी और उम्मीद है कि जगन और केसीआर एक दूसरे से भी मुलाकात करेंगे.''

दोनों राज्यों के सिंचाई विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच 24 जून को एक बैठक होने वाली थी, लेकिन आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती में उस दिन जगन मोहन रेड्डी ने जिला कलेक्टरों का सम्मेलन आयोजित किया. आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव एल वी सु्ब्रमण्यम ने कहा कि दोनों राज्यों के बीच जल के मुद्दे पर (28 जून को) यह बैठक होगी.

महाराष्ट्र: इमरजेंसी के दौरान जेल में कैद किए गए लोगों को मिलेगी पेंशन- देवेंद्र फडणवीस

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: CJP प्रोटेस्ट में शामिल हो सकती हैं ममता बनर्जी, मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक
LIVE: CJP प्रोटेस्ट में शामिल हो सकती हैं ममता बनर्जी, मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
मेघालय का हनीमून मर्डर केस: दोबारा जेल जा सकती है सोनम रघुवंशी, सुप्रीम कोर्ट ने दिए 2 ऑप्शन
मेघालय का हनीमून मर्डर केस: दोबारा जेल जा सकती है सोनम रघुवंशी, सुप्रीम कोर्ट ने दिए 2 ऑप्शन
Parliament Monsoon Season Live: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
LIVE: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget