एक्सप्लोरर

दिल्ली-NCR में प्रदूषण: एक दूसरे पर आरोप लगाकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं राजनीतिक दल

प्रदूषण को लेकर एक दूसरे पर आरोप लगाए जा रहे हैं, लेकिन सच ये है कि दिल्ली के लोगों का दम घुट रहा है, हवा खराब है, प्रदूषण खतरनाक स्तर पर है, लेकिन हर कोई अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहा है.

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा, लेकिन राजनीतिक दल एक दूसरे पर आरोप लगाकर अपना पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं. प्रदूषण पर अब राजनीति तेज होती दिखाई दे रही है. दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पराली की बढ़ती घटनाओं को लेकर हरियाणा भवन और पंजाब भवन के सामने प्रदर्शन किया. दिल्ली में प्रदूषण का एक बड़ा कारण पंजाब और हरियाणा में पराली जलाया जाना है.

पराली जलाने से बढ़ा दिल्ली का प्रदूषण- केजरीवाल

आप आदमी पार्टी दोनों राज्यों की सरकारों पर कोई कदम ना उठाने का आरोप लगा रही है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में पंजाब और हरियाणा के किसानों की तरफ से पराली जलाने की वजह से प्रदूषण बढ़ रहा है. वहीं, किसानों का कहना है कि केजरीवाल बेवजह किसानों को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं. हरियाणा में तो अभी धान की फसल पूरी तरह से कटी भी नहीं है तो पराली जलाने की बात का आरोप सरासर गलत है.

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की स्थिति गंभीर, पंजाब-हरियाणा में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ने से हालात बेकाबू

दिल्ली के प्रदूषण के कारण दिल्ली में ढूंढें केजरीवाल- BJP

केजरीवाल के पराली जलाने के आरोपों को लेकर हरियाणा में बीजेपी विधायक अनिल विज ने कहा है, ‘’केजरीवाल यह बताए जब पराली नहीं जल रही होती तब दिल्ली के प्रदुषण का पूरे साल लेवल क्यों बढ़ता है? केजरीवाल दिल्ली के प्रदूषण के कारण दिल्ली में ढूंढें.’’ विज ने कहा कि केजरीवाल की राजनीति यही है कि वह हर चीज के लिए सारी दुनिया को दोष देते हैं.

किसानों के खिलाफ कार्रवाई शुरू

दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता लगातार खतरनाक स्तर पर बनी हुई है लेकिन किसान पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे है. ऐसे में अब सरकारें किसानों पर सख्त होती नजर आ रही हैं. यूपी के पीलीभीत में पिछले 12 दिनों में करीब 300 किसानों पर मुकदमा दर्ज किया गया है तो वहीं हरियाणा के फतेहाबाद में अब तक 150 किसानों पर पराली जलाने पर मुकदमा दर्ज किया गया है.

बता दें कि दिल्ली में प्रदूषण को लेकर बीजेपी के नेता विजय गोयल आज एक दिन का उपवास रखने वाले हैं. प्रदूषण को लेकर एक दूसरे पर आरोप लगाए जा रहे हैं, लेकिन सच ये है कि दिल्ली के लोगों का दम घुट रहा है, हवा खराब है, प्रदूषण खतरनाक स्तर पर है, लेकिन हर कोई अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहा है.

यह भी पढें-

 जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 के प्रावधान हटने के बाद अब पीओके भी भारत में शामिल हो- रामदेव

अल हाशिमी बना बगदादी का का उत्तराधिकारी, IS ने दी अमेरिका को चेतावनी कहा- जश्न न मनाएं

एंड्रॉएड यूजर्स के लिए खुशखबरीः आया Whatsapp में फिंगरप्रिंट लॉक का नया फीचर

जासूसी मामला: व्हाट्सएप से मांगा भारत सरकार ने जवाब, पूछा- कैसे हुई जासूसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget