एक्सप्लोरर

Sardar Patel Covid Care Centre: दिल्ली छतरपुर में 500 बेड का नया कोविड सेंटर शुरू लेकिन भर्ती के लिए अधिकारी की मंजूरी जरूरी

Sardar Patel Covid Care Centre Hospital: आईटीबीपी के इस हॉस्पिटल का नाम भी सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर है. ये छतरपुर के राधा स्वामी सतसंग व्यास के ग्राउंड में बनाया गया है. डीआरडीओ के हॉस्पिटल का नाम भी सरदार पटेल हॉस्पिटल है‌ और वो एयरपोर्ट के करीब है.

नई दिल्ली: कोरोना संकट से बुरी तरह प्रभावित राजधानी दिल्ली के लिए राहत की खबर है. दिल्ली के छतरपुर में आईटीबीपी ने राधास्वामी सत्संग व्याज आश्रम में 500 बेड का नया कोविड सेंटर शुरू किया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने आज इस कोविड सेंटर का दौरा किया और व्यवस्था का जायजा लिया. 

यह अस्पताल शुरू होने के बाद एक तरफ जहां दिल्ली वालों के लिए राहत है वहीं इससे जुड़ी एक दूसरी खबर ने लोगों की चिंता भी बढ़ा दी है. दरअसल इस अस्पताल में भर्ती होने के लिए मरीज को डिस्ट्रिक सर्विलांस ऑफिसर की मंजूरी लेना अनिवार्य किया गया है. 

बता दें कि उत्तर प्रदेश में ऐसे ही नियम के चलते कई मरीजों की जान चली गयी थी. काफी विरोध के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने मरीज भर्ती के लिए सीएमओ की मंजूरी वाला आदेश वापस लिया था.

छतरपुर में बने इस आईटीबीपी के कोविड केयर सेंटर आईसीयू की व्यवस्था नहीं है. इसलिए प्रशासन लगातार अपील कर रहा है कि गंभीर मरीज यहां ना आएं. बता दें कि आईटीबीपी के इस हॉस्पिटल का नाम भी सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर है. ये छतरपुर के राधा स्वामी सतसंग व्यास के ग्राउंड में बनाया गया है. डीआरडीओ के हॉस्पिटल का नाम भी सरदार पटेल हॉस्पिटल है‌ और वो एयरपोर्ट के करीब है.

दिल्ली में एक हफ्ते के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में लागू लॉकडाउन को एक और हफ्ते के लिए बढ़ाने का ऐलान रविवार को करते हुए कहा कि दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति गंभीर बनी हुई है और बीते कुछ दिनों में संक्रमण दर 36 प्रतिशत के उच्चतर स्तर पर पहुंच गई थी.

केजरीवाल ने कहा कि 19 अप्रैल की रात को लगाया गया लॉकडाउन तीन मई सुबह पांच बजे तक जारी रहेगा. राष्ट्रीय राजधानी में पहले लॉकडाउन को 26 अप्रैल की सुबह पांच बजे खत्म होना था. उन्होंने कहा, “ हमें कुछ और दिन स्थिति देखनी होगी कि मामले घटते हैं या बढ़ते हैं.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट
CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
Embed widget