एक्सप्लोरर

IT Raids: सिंथेटिक फर्म पर आईटी का छापा, करोड़ों रुपए के अघोषित लेनदेन का चला पता

आयकर विभाग ने सिंथेटिक यार्न और पॉलिएस्टर चिप्स बनाने वाली एक मशहूर कंपनी के कॉरपोरेट कार्यालय में छापेमारी की. इस दौरान उन्हें सैकड़ों करोड़ रुपए के अघोषित लेनदेन का पता चला है.

आयकर विभाग ने सिंथेटिक यार्न और पॉलिएस्टर चिप्स बनाने वाली एक मशहूर कंपनी के दिल्ली स्थित कॉरपोरेट कार्यालय समेत दादरा नगर हवेली और दाहोज में छापेमारी की. इस छापेमारी के दौरान शैल कंपनियों के जरिए सैकड़ों करोड़ रुपए के अघोषित लेनदेन का पता चला है. साथ ही ज्यादा लॉकर भी मिले हैं जिन्हें खोलने का काम जारी है.

आयकर विभाग को यह जानकारी मिली थी कि सिंथेटिक यार्न और पॉलिएस्टर चिप्स बनाने वाली एक मशहूर कंपनी ने अपने खातों में भारी गड़बड़ियां की हैं. साथ ही फर्जी रिकॉर्ड बनाया है. जिसके चलते आयकर विभाग से करोड़ों रुपयों की आयकर चोरी की गई है. सूचना के आधार पर आयकर विभाग ने कंपनी के दिल्ली स्थित कारपोरेट कार्यालय समेत उसकी फैक्ट्री और वितरक कार्यालय समेत कई जगहों पर छापेमारी की.

काले धन को सफेद कर रही कंपनी

आयकर विभाग के आला अधिकारी के मुताबिक इस छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए जिनसे यह पता चलता है कि कंपनी शैल कंपनियों के जरिए अपने खातों में धन दिखा रही थी. साथ ही कई जगहों पर काले धन को सफेद कर रही थी. इसके साथ ही अपनी आय छुपाने के लिए कंपनी ने कथित तौर पर कई फर्जी रिकॉर्ड भी बनाए थे. छापेमारी के दौरान जो दस्तावेज बरामद हुए हैं उनमें 380 करोड़ के फर्जीवाड़े का पता चला है. साथ ही 40 करोड़ रुपये शैल कंपनियों के जरिए से शेयर प्रीमियम के तौर पर दिखाए गए हैं.

आयकर विभाग के एक आला अधिकारी ने बताया कि इन शैल कंपनियों के निदेशकों ने आयकर विभाग के सामने दिए गए बयानों में यह स्वीकार किया है कि उनकी कंपनियों का प्रयोग इस कंपनी ने अपने खातों में रकम दिखाने के लिए किया था. छापेमारी के दौरान ऐसे भी दस्तावेज बरामद हुए हैं जिनसे पता चलता है कि हवाला व्यापारियों के जरिए पैसा लाया और ले जाया जा रहा था. आयकर विभाग को लगभग 154 करोड रुपए की फर्जी खरीद और बुकिंग के कथित सबूत भी मिले हैं.

बड़े पैमाने पर बरामद हुए जेवरात

आयकर विभाग के एक आला अधिकारी के मुताबिक छापों के दौरान बड़े पैमाने पर जेवरात भी बरामद हुए हैं. जिनके मूल्य आकलन का काम किया जा रहा है तलाशी के दौरान जितने भी दस्तावेज मिले हैं उन सभी की जांच का काम जारी है. जिससे यह पता लगाया जा सके कि सरकार को कितने करोड़ रुपए का आयकर चुना लगाया गया. आला अधिकारी के मुताबिक छापों के दौरान बैंक में रखे 11 लाकरों का भी पता चला है जिन्हें खोले जाने का काम जारी है छापेमारी के साथ-साथ मामले की जांच अभी जारी है.

यह भी पढ़ें.

Sidharth Shukla Death: परिवार को है पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, बोलें- नहीं है किसी पर कोई शक

Sidharth Shukla Death: सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर Rahul Vaidya और Himanshi Khurana हुए भावुक, कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget