एक्सप्लोरर

ट्रंप पर साधी चुप्पी PM मोदी पर दिया विवादित जवाब, गूगल को नोटिस देनी की तैयारी में सरकार

Google AI Gemini: जेमिनी एक एआई-संचालित चैटबॉट है, जो पूछे गए किसी भी सवाल का जवाब देता है. इससे पीएम मोदी को लेकर सावाल किया गया था, जिस पर एआई ने आपत्तिजनक प्रतिक्रिया दी है.

Google AI platform Gemini News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े सवाल को लेकर केंद्र सरकार गूगल को नोटिस भेजने की तैयारी में है. केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने गूगल के एआई (AI) प्लेटफॉर्म जेमिनी की प्रतिक्रिया को उल्लंघन करार दिया है. आईटी मंत्री राजीव चंद्रेशखर ने एक पत्रकार के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, आईटी नियम 3(1)(बी) का हवाला दिया और कहा कि जेमिनी कई आपराधिक संहिता का उल्लंघन करता है.

पीएम मोदी के सवाल पर आपत्तिजनक रिएक्शन

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि गूगल का एआई इस तरह के अवैध रिएक्शन दे रहा है. अधिकारी ने कहा कि जेनेरेटिव एआई प्लेटफॉर्म ने पीएम मोदी के सवाल पर एक यूजर को आपत्तिजनक प्रतिक्रिया दी थी. गूगल ने हाल ही में अलोचना के बाद अपने जेमिनी एआई टूल से फोटो बनाने को लेकर कुछ गलतियों के लिए मांफी भी मांगी थी. उस एआई टूल में नाजी-युग के जर्मन सैनिकों जैसे समूहों को रंगीन लोगों के रूप में दिखाया था.

ट्विटर यूजर्स के अनुसार जेमिनी से जब पीएम मोदी और फासीवाद से संबंधित सवाल पूछा गया तो उसने प्रॉब्लमेटिक जवाब दिया. हालांकि, जब यही सवाल डोनाल्ड ट्रंप और व्लोदिमिर जेलेंस्की के लिए पूछा गया, तो जेमिनी ने इसका जवाब देने से इनकार कर दिया.

क्या है जेमिनी एआई?

जेमिनी एक एआई-संचालित चैटबॉट है, जो सवाल पूछे जाने पर जवाब दे सकता है. वो लिखित में जानकारी प्रदर्शित कर सकता है. इसे गूगल डीपमाइंड (Google DeepMind) की ओर से विकसित किया गया है. इसकी घोषणा 6 दिसंबर, 2023 को की गई थी. 

यह बात एलन मस्क की ओर से गूगल के एआई इमेज जेनरेशन इंजन को नस्लवादी बताए जाने के कुछ घंटों बाद सामने आई है. एलन मस्क के ट्वीट पर मंत्री राजीव चंद्रेशखर ने प्रतिक्रिया भी दी.

ये भी पढ़ें: CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने बिना एलोपैथी दवाई के जीती थी कोरोना से जंग, PM मोदी ने बताया था वैद्य का पता, अब इस तरह खुद को रखते हैं फिट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dharmendra Pradhan Resign: ‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
सड़क के बाद अब संसद में होगा बवाल! केसी वेणुगोपाल ने पीएम मोदी से की माफी की मांग
सड़क के बाद अब संसद में होगा बवाल! केसी वेणुगोपाल ने पीएम मोदी से की माफी की मांग
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Dharmendra Pradhan Resign: ‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget