एक्सप्लोरर

ISRO ने गगनयान मिशन को लेकर की सफल टेस्टिंग, अंतरिक्ष यात्रियों की हो सकेगी सेफ लैंडिंग

ISRO Gaganyaan News: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) गगनयान से स्पेस में अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने से पहले मानवरहित परीक्षण भी करेगा.

ISRO Gaganyaan Mission: भारत के पहले निजी तौर पर निर्मित रॉकेट को सफलतापूर्वक लॉन्च करने के एक दिन बाद इसरो ने गगनयान मिशन का एक प्रमुख परीक्षण पूरा कर लिया है. गगनयान अंतरिक्ष के लिए भारत का पहला मानव मिशन है जिसके अगले साल लॉन्च होने की उम्मीद है. शनिवार (19 नवंबर) को हुए इस टेस्ट में पैराशूट की ताकत और क्षमता का परीक्षण किया गया है जिससे कि गगनयान के क्रू मॉड्यूल की लैंडिंग के वक्त कोई दिक्कत न हो.

विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (VSSC) ने उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में बबीना फील्ड फायर रेंज (BFFR) में अपने क्रू मॉड्यूल डेक्लेरेशन सिस्टम का इंटीग्रेटेड मेन पैराशूट एयरड्रॉप टेस्ट (IMAT) आयोजित किया. अगले साल तक पहला अंतरिक्ष यात्री मिशन शुरू करने की भारत की योजना को देखते हुए यह परीक्षण महत्वपूर्ण है. 

क्रू मॉड्यूल के वजन के बराबर के डमी गिराए

क्रू मॉड्यूल के वजन के बराबर 5 टन डमी को 2.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक ले जाया गया और भारतीय वायु सेना के आईएल-76 विमान का उपयोग करके गिरा दिया गया. इसके बाद दो छोटे पायरो-आधारित मोर्टार-तैनात पायलट पैराशूट ने मुख्य पैराशूट खींचे. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने कहा कि गगनयान क्रू मॉड्यूल के लिए, पैराशूट प्रणाली में कुल 10 पैराशूट होते हैं.

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने आगे कहा कि इनमें तीन मुख्य पैराशूट हैं जिसमें से दो मुख्य पैराशूट अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी पर उतारने के लिए पर्याप्त हैं. शनिवार को किए गए परीक्षण में ऐसी स्थिति पैदा की गई जिसमें एक मुख्य पैराशूट खुलने में विफल रहा और यह पैराशूट प्रणाली की विभिन्न विफलता स्थितियों को अनुकरण करने के लिए नियोजित परीक्षणों की श्रृंखला में पहला है.

दो मानवरहित मिशन भी आयोजित होंगे

परीक्षण से पता चला कि पूरी तरह से फुलाए गए मुख्य पैराशूट ने पेलोड की गति को एक सुरक्षित लैंडिंग गति तक कम कर दिया. पूरा क्रम लगभग 2-3 मिनट तक चला और पेलोड द्रव्यमान धीरे-धीरे जमीन पर उतरा. भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को गगनयान (Gaganyaan) में भेजने से पहले इसरो (ISRO) दो मानवरहित मिशन आयोजित करने की योजना बना रहा है. मानवरहित परीक्षण 2023 में होने की संभावना है. 

ये भी पढ़ें- 

Vikram-S Launching: भारत के स्पेस सेक्टर में नए युग की शुरुआत, देश का पहला प्राइवेट रॉकेट विक्रम-S लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अभिषेक बनर्जी बहुत बुरे हैं...', TMC में टूट के बीच बोलीं ममता, बागियों को लेकर बड़ा ऐलान
'अभिषेक बनर्जी बहुत बुरे हैं...', TMC में टूट के बीच बोलीं ममता, बागियों को लेकर बड़ा ऐलान
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, जानिए कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
खतरे में देश की परमाणु सुरक्षा! भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट कुडनकुलम के डेटा में सेंध
खतरे में देश की परमाणु सुरक्षा! भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट कुडनकुलम के डेटा में सेंध

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
Embed widget