एक्सप्लोरर

SpaDex Video: इसरो के स्पेस डॉकिंग टेस्ट का वीडियो आया सामने, देखें भारत ने कैसे रचा इतिहास; अब अनडॉकिंग की तैयारी

SpaDex Video: इसरो ने 16 जनवरी को स्पेट डॉकिंग में सफलता हासिल की थी. अब इस डॉकिंग प्रोसेस का पूरा वीडियो सामने आया है.

SpaDex Video: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (ISRO) ने दो दिन पहले (16 जनवरी की सुबह) SpaDeX यानी स्पेस डॉकिंग एक्सपरिमेंट किया था. इस तरह की अपनी पहली ही कोशिश में इसरो को सफलता हाथ लगी थी. भारतीय वैज्ञानिकों ने स्पेस में दो सेटेलाइट को जोड़ने में सफलता हासिल की थी. ऐसा करने वाला भारत चौथा देश बना था. दुनियाभर से इसरो को इस मिशन की सफलता के लिए बधाइयां मिली थी. अब इसरो की ओर से इस मिशन का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है.

इस वीडियो में इसरो के वैज्ञानिक टकटकी लगाकर अपनी सालों की मेहनत की सफलता का इंतजार करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में दिखाई देता है कि स्पेस में किस तरह दो सेटेलाइट के बीच डॉकिंग हुई. वीडियो में इसरो प्रमुख वी नारायण मिशन को सफल बनाने के लिए पूरी टीम को बधाई देते भी दिखाई दे रहे हैं.

भारत से पहले केवल तीन देश कर पाए हैं ऐसा
भारत से पहले केवल रूस, अमेरिका और चीन ही स्पेस में सफल डॉकिंग कर पाए हैं. यानी भारत इस लिस्ट में चौथा नाम है. यह तकनीक भविष्य में भारत के अंतरिक्ष अभियानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. आने वाले समय में इसरो चंद्रयान-4, गगनयान, अंतरिक्ष स्टेशन की स्थापना, और चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्रियों को उतारने के मिशन पूरे करेगा. ऐसे में भारत के इन महत्वाकांक्षी मिशनों को सुचारू रूप से पूरा करने में यह डॉकिंग टेस्ट मददगार साबित होगा.

अब आगे क्या?
स्पेस डॉकिंग में सफलता मिलने के बाद अब इसरो अगले कुछ दिनों में अनडॉकिंग यानी दोनों स्पेसक्राफ्ट को अलग करने और इनमें पॉवर ट्रांसफर चेक करने का काम करेगा. बता दें भारत ने 2035 तक अपना खुद का अंतरिक्ष स्पेस स्टेशन बनाने का लक्ष्य रखा है, जिसे भारतीय अंतरितक्ष स्टेशन के नाम से जाना जाएगा. स्पेस डॉकिंग इस राह में पहला सफल कदम कही जा सकती है.

यह भी पढ़ें...

9 अगस्त को रेप-मर्डर, 10 को गिरफ्तारी... अब 161 दिन बाद फैसला आज, पढ़ें RG Kar Case की पूरी टाइमलाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिजीम चेंज वाले बयान पर शिवराज का विपक्ष पर पलटवार- 'कल बताऊंगा कि...'
रिजीम चेंज वाले बयान पर शिवराज का विपक्ष पर पलटवार- 'कल बताऊंगा कि...'
ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद
ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद
'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान
'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget