एक्सप्लोरर

भारत ने इजरायल से खरीदी 210 स्पाइक एटीजीएम मिसाइल, हमले के दौरान का भेजेगी लाइव फीड

भारतीय सेना ने इजरायल से खास तरह की स्पाइक मिसाइल खरीदी हैं जो एलओसी पर आतंकियों के लॉन्च-पैड्स को तबाह कर सकता है. इसे आज सेना में शामिल किया गया.

नई दिल्ली: एलओसी पर आतंकियों के लॉन्च-पैड्स को तबाह करने के इरादे से भारतीय सेना ने इजरायल से खास तरह की स्पाइक मिसाइल खरीदी हैं. आतंकियों के खात्मे के दौरान भारतीय सेना को सबूत के तौर पर ये मिसाइल लाइव फीड भी दे सकती हैं. इस तरह की कुल 210 एटीजीएम मिसाइल भारत ने इमरजेंसी ऑपरेशन्स की जरूरत के तहत करीब 280 करोड़ रूपये में खरीदा है.

गुरवार को थलसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत की मौजूदगी में मध्य प्रदेश के महू स्थित इंफेंट्री स्कूल में इस तरह की दो स्पाइक मिसाइलों का टेस्ट किया गया. दोनों मिसाइलों ने अपने टारगेट पर सटीक निशाना लगाया और उसकी लाइव फीड भी सेना प्रमुख ने देखी. इस दौरान भारतीय सेना की इंफेंट्री के सभी बड़े कमांडर्स भी मौजूद थे क्योंकि इस मिसाइल को इंफेंट्री कमांडर्स कांफ्रेंस के दौरान खास तौर से परीक्षण किया गया. इन 210 मिसाइलों के साथ इजरायल ने भारत को 12 लॉन्चर भी दिए हैं.

जानकारी के मुताबिक, भारतीय सेना ने इन स्पाइक-एलआर (लांग रेंज) एंटी टैंक मिसाइलों को एलओसी पर तैनात करने के इरादे से खरीदा है. ये मिसाइल इजरायल की राफिल कंपनी ने तैयार की हैं. अब तक 30 से भी ज्यादा देशों की सेनाएं इस स्पाइक एटीजीएम (एंटी टैंक गाईडड मिसाइल) का इस्तेमाल कर रही हैं.

भारत ने इजरायल से खरीदी 210 स्पाइक एटीजीएम मिसाइल, हमले के दौरान का भेजेगी लाइव फीड

इन स्पाइक मिसाइलों को एलओसी पर तैनात किया जाएगा

भारतीय सेना के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, इन स्पाइक मिसाइलों को एलओसी पर तैनात किया जाएगा. हालांकि, ये एंटी टैंक मिसाइल हैं लेकिन अब क्योंकि टैंक पर इस्तेमाल कम होता है (क्योंकि टैंक पर हमला युद्ध की स्थिति में ही होता है) इसलिए इन एटीजीएम मिसाइलों को एलओसी पर पाकिस्तानी सेना की शह पर चलने वाले आतंकी लांच पैड्स के खिलाफ इस्तेमाल किया जायेगा. अगर पाकिस्तानी सेना की कोई चौकी युद्धविराम का उल्लंघन करती है तो ऐसी परिस्थिति में भी इन इजरायली मिसाइलों को दागा जायेगा.

चार किलोमीटर की रेंज है

भारत ने जो स्पाइक मिसाइलें इजरायल से खरीदी हैं उनकी रेंज करीब चार किलोमीटर है और ये चौथी पीढ़ी की मिसाइल हैं यानि ये फायर एंड फोर्गेट के सिद्धांत पर काम करती है. जरूरत पड़ने पर इसे मिड-फ्लाईट भी डाइवर्ट किया जा सकता है. स्पाइक बनाने वाली कंपनी राफिल ने दावा किया है कि अब तक दुनियाभर में 5000 से भी ज्यादा बार इन मिसाइलों का इस्तेमाल हो चुका है और इनका स्ट्राइक रेट करीब 95 प्रतिशत है. इसे एक ट्राईपोड या फिर कंधे पर रखकर भी फायर किया जा सकता है.

व्हाट्सएप जासूसी पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सरकार को घेरा

लेकिन इस स्पाइक मिसाइल में सबसे खास है इसमें लगे दो कैमरे. ये कैमरे इस मिसाइल के वॉर-हेड पर लग सकते हैं. एक है सीसीडी यानि 'चार्ज कपल सीकर डिवाइस' जो दिन के समय काम करता है और दूसरा है आईआईआर (इमेजिंग इंफ्रारेड सेंसर) कैमरा जो रात में भी टारगेट को तबाह करने का वीडियो दे सकता है यानि अगर दुश्मन के बंकर या फिर आतंकियों के ठिकाने को निशाना बनाना है तो ये उसका सबूत भी दे सकता है.

फीस वृद्धि के खिलाफ JNU के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कल HRD मिनिस्ट्री के सामने करेंगे प्रदर्शन

स्पाइक मिसाइल की इन खूबियों को देखते हुए ही रक्षा मंत्रालय ने साल 2016 में इजरायल के साथ इस तरह की 8000 मिसाइलों का सौदा करने का मन बनाया था. इस सौदे के तहत डिफेंस पीएसयू, बीडीएल (भारत डायनेमिक्स लिमिटेड) ट्रांसफर ऑफ टेक्नोलोजी (टीओटी) के तहत इन मिसाइलों को इजरायल की मदद से भारत में बनाना था. लेकिन बाद में जब डीआरडीओ ने दावा किया कि वो इस तरह की एंटी टैंक गाईडेड मिसाइल बना सकता है तो भारत सरकार ने वो सौदा रद्द कर दिया. लेकिन क्योंकि भारतीय सेना को इन मिसाइलों की सख्त जरूरत थी इसलिए फास्ट-ट्रैक प्रक्रिया के तहत इस तरह की 20 मिसाइलों को 280 करोड़ रूपये में सीधे इजरायल से खरीद लिया.

एक बार फिर ऐतिहासिक पल का गवाह बना शिवाजी पार्क, शिवसेना का यहां से है भावनात्मक नाता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget