एक्सप्लोरर

फिलिस्तीन बने स्वतंत्र देश और गाजा में बंद हो युद्ध... भारत ने UN में क्लीयर किया स्टैंड

संयुक्त राष्ट्र में इजरायल और फिलिस्तीन को लेकर हुई बैठक में भारत ने अपना स्टैंड एक बार फिर क्लीयर किया है. भारत ने कहा कि गाजा में जंग अब रुकनी चाहिए और फिलिस्तीन को अलग देश की मान्यता देनी चाहिए.

इजरायल और फिलिस्तीन के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव के समाधान को लेकर संयुक्त राष्ट्र में उच्च स्तरीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ, जिसमें दुनिया के कई देशों ने हिस्सा लिया. इसमें भारत ने भी सभी देशों के सामने अपनी राय रखी और दोनों देशों के विवाद को सुलझाने के लिए 'टू स्टेट सॉल्यूशन' पर अपने समर्थन की बात कही.

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि दुनिया को अब 'उद्देश्यपूर्ण वार्ता और कूटनीति' के जरिए इजरायल-फिलिस्तीनी संघर्ष के समाधान के लिए 'टू स्टेट सॉल्यूशन' पर फोकस करना चाहिए. भारत ने यह भी कहा कि किसी को कागजी समाधान से संतुष्ट नहीं होना चाहिए, बल्कि व्यावहारिक समाधान निकालने का प्रयास करना चाहिए. 

टू स्टेट सॉल्यूशन' के अलावा कोई विकल्प नहीं

भारतीय राजजूत पी. हरीश ने कहा, 'फिलिस्तीन के प्रश्न का टू स्टेट सॉल्यूशन के अलावा कोई और विकल्प नहीं है. उन्होंने कहा कि यह कॉन्फ्रेंस दोनों देशों के बीच शांति समाधान की दिशा में अब तक तय किए गए प्रयास पर विचार करने का अवसर देती है.

पी. हरीश ने कहा, 'हमें अब यह प्रयास करना चाहिए कि उद्देश्यपूर्ण संवाद और कूटनीति के जरिए इजरायल और फिलिस्तीन के बीच शांति स्थापना कैसे किया जा सकता है और दोनों देशों को बातचीत के लिए एक साथ कैसे लाया जा सकता है. 

गाजा में युद्ध होना चाहिए समाप्त: भारत 

उन्होंने कहा, 'दोनों देशों के बीच समाधान की पुष्टि ऐसे कदमों के रूप में होनी चाहिए, जो 'टू स्टेट सॉल्यूशन' की कोशिश को आसान बना सके. इसके साथ ही भारतीय राजदूत ने जोर देकर कहा कि गाजा में अब युद्ध खत्म होना चाहिए और हमाश को भी सभी बंधकों को रिहा कर देना चाहिए.'

व्यावहारिक समाधान पर भारत का पूरा समर्थन

भारत के राजदूत पी. हरीश ने कहा कि कागजी समाधानों से संतुष्ट ना होकर हमें व्यावहारिक समाधान खोजने का प्रयास करना चाहिए, जो फिलिस्तीन के लोगों के जीवन में असल बदलाव ला सके. उन्होंने इस प्रयास में योगदान देने के लिए भी भारत का पूरा समर्थन जताया. 

ये भी पढ़ें:- Tsunami Alert: जापान का न्यूक्लियर प्लांट कराया गया खाली, हवाई में एयरपोर्ट बंद... कामचटका भूकंप के बाद इन 12 देशों में तबाही का खतरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
ISRO-DRDO समेत टॉप ऑफिस को बम से उडा़ने की धमकी मामले में एक्शन, दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध से की पूछताछ
ISRO-DRDO समेत टॉप ऑफिस को बम से उडा़ने की धमकी मामले में एक्शन, दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध से की पूछताछ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Jaipur Metro Phase 2: जयपुर की तेज होगी रफ्तार! PM मोदी करेंगे 13 हजार करोड़ की मेगा मेट्रो परियोजना का शिलान्यास
जयपुर की तेज होगी रफ्तार! PM मोदी करेंगे 13 हजार करोड़ की मेगा मेट्रो परियोजना का शिलान्यास

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालू यादव और राबड़ी देवी को फिर से मिली Z सुरक्षा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
लालू यादव और राबड़ी देवी को फिर से मिली Z सुरक्षा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में रार! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में रार! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget