एक्सप्लोरर

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी की तारीख का एलान, 12 दिसंबर को लेंगे फेरे

अंबानी और पीरामल परिवार ने शादी की तारीख की जानकारी देते कहा है कि 'हमें ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर पर पारिवारिक सदस्यों और अंतरंग मित्रों की उपस्थिति में 12 दिसंबर 2018 को होगी.

नई दिल्लीः देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी की तारीख का एलान हो गया है. मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी औऱ आनंद पीरामल के माता पिता स्वाति और अजय पीरामल की तरफ से बयान जारी कर इसकी जानकारी दी गयी है. ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी मुकेश अंबानी के निवास पर आने वाली 12 दिसंबर को होगी.

दोनों परिवारों ने शादी के पूरे कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा है कि 'हमें ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर पर पारिवारिक सदस्यों और अंतरंग मित्रों की उपस्थिति में 12 दिसंबर 2018 को होगी.

शादी की सारी रस्में भारतीय परंपराओं, संस्कारों और संस्कृति के मुताबिक पूरी की जाएंगी. शादी से पहले के वीकेंड में अंबानी और पीरामल परिवार अपने दोस्तों और परिजनों को उदयपुर में आमंत्रित करेगा जहां कारीगर और कलाकार स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को साथ मिलाकर मेहमानों को त्यौहारों जैसा आनंद दिलाएंगे. दोनों ही परिवार ईशा और आनंद के लिए सभी की दुआओं और शुभकामनाओं की कामना करता है ताकि वो अपने साथ रहने के सफर की शुभ शुरुआत कर सकें.' आमंत्रण के आखिर में मुकेश और नीता अंबानी और ईशा अंबानी के होने वाले पति आनंद पीरामल के माता-पिता स्वाति और अजय पीरामल का नाम लिखा है.

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी की तारीख का एलान, 12 दिसंबर को लेंगे फेरे

आपको बता दें कि कल ही मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी, बेटे आकाश और मां कोकिलाबेन अंबानी के साथ मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में बेटी ईशा की शादी का कार्ड चढ़ाने पहुंचे थे.

शादी 12 दिसंबर को होने वाली है वहीं ईशा और आनंद की सगाई 21 सितंबर को ईटली के लेक कोमो में हुई थी जहां दोनों परिवारों के खास मेहमान पहुंचे थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक आनंद ने महाबलेश्वर के एक मंदिर में ईशा अंबानी को शादी के लिए प्रपोज किया था. बता दें कि आनंद और ईशा काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और उन्होंने इसी साल शादी का फैसला किया.

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी की तारीख का एलान, 12 दिसंबर को लेंगे फेरे

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल ईशा अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी हैं और रिलायंस जियो की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की सदस्य हैं. ईशा रिलायंस जियो के साथ रिलायंस रिटेल की निदेशक मंडल की सदस्य भी हैं. ईशा ने येल विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान और साउथ एशियन स्टडीज में स्नातक की पढ़ाई की है और कुछ समय पहले ही स्टैण्डफोर्ड के ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन प्रोग्राम में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है.

उनके मंगेतर आनंद पीरामल पीरामल रियल्टी के संस्थापक हैं. उससे पहले उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य देखभाल के लिये पिरामल स्वास्थ्य की स्थापना की थी. वह पीरामल समूह के कार्यकारी निदेशक भी हैं और अजय पीरामल के बेटे हैं.

मुकेश अंबानी के बेटे आकाश की शादी भी जल्द होगी कुछ समय पहले ही ईशा के भाई आकाश की भी श्लोका मेहता के साथ सगाई हुई. श्लोका हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी है. आकाश और श्लोका की शादी भी जल्द ही होने वाली है. हालांकि भाई से पहले बहन की शादी के जश्न में पूरा अंबानी परिवार शामिल होने जा रहा है.

बेटी की शादी का कार्ड चढ़ाने मुकेश अंबानी परिवार संग पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रस्ट को जारी किया नोटिस, SIT से मांगी रिपोर्ट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रस्ट को जारी किया नोटिस, SIT से मांगी रिपोर्ट
तमिलनाडु में गौहत्या पर पूर्ण बैन नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, सरकार को जारी किया नोटिस
तमिलनाडु में गौहत्या पर पूर्ण बैन नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, सरकार को जारी किया नोटिस
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर SC ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Nuclear Plant: ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
Dhamaal 4 Worldwide BO Day 3 : 'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, 100 करोड़ से रह गई इंचभर दूर
'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, जानें- कलेक्शन
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
Embed widget