एक्सप्लोरर

क्या फिर से हो रही है श्रीलंका के आतंकवादी संगठन LTTE को पुनर्जीवित करने की कोशिश?

Liberation Tigers of Tamil Eelam: एनआईए के अधिकारी ने बताया कि इसी साल केरल के मिनीकोय तट पर भारतीय तटरक्षक बल ने मछली पकड़ने वाले एक जहाज की तलाशी ली. इस तलाशी के दौरान 300 किलोग्राम हेरोइन बरामद की.

Liberation Tigers of Tamil Eelam (LTTE): क्या एक बार फिर श्रीलंका के आतंकवादी संगठन एलटीटीई को पुनर्जीवित करने की कोशिश की जा रही है? खुफिया एजेंसियों के समक्ष यह सवाल इसलिए उठा है क्योंकि पाकिस्तान के जरिए भारत के केरल तट पर आने वाली 300 किलोग्राम हेरोइन और अवैध शस्त्रों के मामले में नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी ने सतकुनम नाम के एक श्रीलंकाई नागरिक को गिरफ्तार किया है जो आतंकवादी संगठन एलटीटीई की खुफिया शाखा का पूर्व सदस्य बताया गया है. यह भी आरोप है कि इस श्रीलंकाई शख्स ने एलटीटीई को पुनर्जीवित करने के लिए भारत में अनेक लोगों के साथ बैठक की थी.

एनआईए के एक आला अधिकारी ने बताया कि इसी साल केरल के मिनीकोय तट पर भारतीय तटरक्षक बल ने मछली पकड़ने वाले एक जहाज की तलाशी ली. इस तलाशी के दौरान 300 किलोग्राम हेरोइन, 5 ak-47 राइफल और  9 एमएम के हजार राउंड भी बरामद किए गए. शुरुआती जांच के दौरान पता चला कि यह हथियार और मादक पदार्थ पाकिस्तान से होते हुए भारत पहुंचे थे और इस पूरे प्रकरण में 6 श्रीलंकाई नागरिकों की भी अहम भूमिका थी. शुरुआती दौर में इस मामले में केरल पुलिस और नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अपनी जांच की थी और बाद में यह मामला जांच के लिए नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी को सौंप दिया गया था.

कई बैठकें की

एनआईए ने इस मामले में मई 2021 में अपनी जांच शुरू की और इस जांच के दौरान पता चला कि कुछ श्रीलंकाई लोगों ने भारत में श्रीलंका के आतंकवादी संगठन एलटीटीई से सहानुभूति रखने वालों के साथ अनेक बैठकें की हैं. इसी जांच के दौरान श्रीलंकाई नागरिक सतकुनम का नाम सामने आया. जांच के दौरान एनआईए को पता चला कि आरोपी तमिलनाडु के चेन्नई के पास के इलाके में रह रहा था. सूचना के आधार पर एनआईए ने जाल बिछाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया लिया. एनआईए के आला अधिकारी के मुताबिक अभी तक की शुरुआती पूछताछ और जांच के दौरान पता चला है कि सतकुनम भी उन लोगों में शामिल था जो श्रीलंका के आतंकवादी संगठन एलटीटीई को पुनर्जीवित करने की कोशिशों में है और उसने भी ऐसी कई बैठकों में भाग लिया था.

साथ ही यह भी पता चला कि आरोपी इस आतंकवादी संस्था की खुफिया शाखा का पूर्व सदस्य भी रह चुका है. अब एनआईए जानना चाहती है कि हेरोइन और जो शस्त्र केरल तट पर पकड़े गए उनका पाकिस्तान से क्या संबंध था? और कहीं उसके तार अफगानिस्तान से तो नहीं जुड़े हुए थे. ध्यान रहे कि पिछले महीने भी ऐसा ही एक बड़ा कंटेनर गुजरात में पकड़ा गया है जिसे अफगानिस्तान-पाकिस्तान से ईरान होते हुए भारत भेजा गया था. इस कंटेनर में भी सैकड़ों किलो मादक पदार्थ बरामद हुआ था. फिलहाल एनआईए आरोपी को रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ करेगी. मामले की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें:
Jammu Kashmir News: पिता आतंकी हमले का बने शिकार, अब बेटी ने आतंकियों को ललकारा- हिम्मत है तो मेरे सामने आओ
Srinagar: कश्मीर में पिछले 4 दिनों में गोलियों का शिकार बने 5 नागरिक, इस आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरी रथ यात्रा में भगदड़ जैसे हालात, दो की मौत कई घायल, जानें ताजा स्थिति
पुरी रथ यात्रा में भगदड़ जैसे हालात, दो की मौत कई घायल, जानें ताजा स्थिति
'उनकी चिंताएं विपक्षी दलों ..', कांग्रेस सांसद वेणुगोपाल 19 दिन से हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को लेकर क्या बोले?
'उनकी चिंताएं विपक्षी दलों ..', कांग्रेस सांसद वेणुगोपाल 19 दिन से हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को लेकर क्या बोले?
ED Action: ED का बड़ा एक्शन! दिल्ली से बंगाल तक 5 राज्यों में 13 ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड, विदेशी फंडिंग नेटवर्क की जांच तेज
ED का बड़ा एक्शन! दिल्ली से बंगाल तक 5 राज्यों में 13 ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड, फंडिंग नेटवर्क की जांच तेज
Indian Weather: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट! निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर, 16 से 29 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट! निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर, 16 से 29 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget