एक्सप्लोरर

वुहान शहर में 50 हजार शवों को जलाने का राज, क्या चीन कोरोना वायरस से मौत का सच छिपा रहा है?

चीन का कहना है कि कोरोना वायरस से करीब 1000 लोगों की मौत हुई हैचीन के ही एक अरबपति कारोबारी का दावा है कि ये आंकड़ा पचास हजार है

नई दिल्ली: कोरोना वायरस का खौफ भारत में ही नहीं दुनियाभर के लोगों में है. दुनियाभर के देश जहां अपने लोगों का इलाज करवा रहे हैं, वहीं चीन पर आरोप लग रहा है कि वो कोरोना वायरस से मौत का सच छिपा रहा है. चीन का कहना है कि कोरोना वायरस की वजह से करीब 1000 लोगों की मौत हुई है, लेकिन चीन के ही एक अरबपति कारोबारी का दावा है कि ये आंकड़ा पचास हजार है. इस सच पर पर्दा डालने के लिए चीन चुपचाप कोरोना वायरस से मरने वालों के शवों को जला रहा है. लेकिन चीन की ये चोरी सैटेलाइट ने पकड़ ली है.

पूरी दुनिया चीन से आ रही तस्वीरों को देखकर सन्न है. चीन में जिस तरह लोगों को घरों से निकाला जा रहा है, जिस तरह चीन में लोगों के साथ जबरदस्ती हो रही है, उसने सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या चीन दुनिया से कुछ छिपा रहा है. इस आशंका को ग्वो वेंगुवी नाम के चीन के अरबपति व्यापारी बढ़ा दिया है.

चीन का दावा है कि कोरोना वायरस से उसके यहां अबतक 1116 लोगों की मौत हो चुकी है और 40 हजार लोग इस जानलेवा वायरस की चपेट में हैं. लेकिन चीन के ही अरबपति का दावा है कि चीन जितने लोगों को कोरोना वायरस की चपेट में दिखा रहा है उससे भी ज्यादा मरीजों के शवों को वो जला चुका है. चीन अबतक 50 हजार शवों को जला चुका है. वुहान में मुर्दाघरों की संख्या 49 है जो 24 घंटे काम करते हैं. वो हर रोज 1200 शवों को जलाते हैं और पिछले 17 दिनों से वो लगातार काम कर रहे हैं और इतना सब कुछ बस वुहान में हो रहा है. अब राजधानी में भी यही हो रहा है.

चीन के अरबपति कारोबारी का कहना है कि चीन के वुहान में ही रोज 1200 शव जलाए जा रहे हैं, ऐसा पिछले 17 दिनों से हो रहा है. इस तरह अकेले वुहान में ही 20400 शवों को चीन जला चुका है. अगर इसमें पूरे चीन को शामिल कर लें तो ये आंकड़ा 50 हजार पहुंच जाता है.

ग्वो वेंगुवी ने कहा, ''चीन में अलग रखे हुए लोगों की संख्या 25 करोड़ हो गई है. अब तक कितने मामलों की पुष्टि की गई है? आप जानते हैं कि इसका प्रकोप आधे चीन में करीब 20 करोड़ लोगों तक फैल चुका है. तो मुझे अंदर से जानकारी मिली है कि ये सच है कि 15 लाख लोगों की पुष्टि हो गई है और मरने वाले जिन्हें जलाया गया है उनकी संख्या करीब 50 हजार है ना की 30 हजार.''

इसलिए सवाल है कि क्या चीन में कोरोना वायरस के शिकार लोगों की संख्या को छिपाने के लिए उन्हें चुपचाप जलाया जा रहा है. इस सवाल पर कोरोना वायरस से लड़ने के लिए रिकॉर्ड टाइम में अस्पताल की सैटेलाइट तस्वीरें दुनिया को दिखाने वाली चीन की सरकार खामोश है. लेकिन सैटेलाइट तस्वीरों ने ही उसकी पोल खोल दी है. इन तस्वीरों के जरिए चीन को लेकर बहुत बड़ा दावा किया गया है. जो चीन में 50 हजार मरीजों के शवों को जलाने के दावे को पुख्ता करती है.

विशेषज्ञों का दावा है कि कोरोना वायरस के एपीसेंटर वुहान के आसमान में SO2 यानी सल्फर डाइ ऑक्साइड की मात्रा सामान्य से काफी ज़्यादा है. ब्रिटेन की वेबसाइट डेली मेल के अनुसार सेटेलाइट तस्वीर में सल्फर डाइऑक्साइड की मात्रा 1350 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर है. ब्रिटेन में 500 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर के स्तर को बेहद खतरनाक माना जाता है.

जानकार मानते हैं कि इतनी मात्रा में सल्फर डाइऑक्साइड (SO2) की दो वजह हो सकती है. पहली वजह भारी मात्रा में मेडिकल वेस्ट को जलाया जाना हो सकता है या फिर हजारों मानव शवों को जलाये जाने से ऐसा होता है. वुहान ही नहीं चोंगचिन में भी वुहान की तरह सल्फर डाइऑक्साइड की मात्रा जरूरत से ज्यादा है. जिसके पीछे शवों को जलाना माना जा रहा है.

चीन के जो इलाके कोरोना वायरस से प्रभावित हैं वहां पर सरकार ने फैक्ट्रियों और कोयले से बिजली बनाने वाले प्लांट को बंद करने का आदेश दे दिया है. ऐसे में सवाल उठता है कि फिर इन इलाकों में ऐसा क्या हो रहा है जिससे सल्फर डाइऑक्साइड की मात्रा तेजी से बढ़ रही है.

विशेषज्ञों का कहना है कि एक मानव शव जलाने से 113 ग्राम सल्फर डाइ ऑक्साइड पैदा होती है. इस तरह वुहान में जितनी SO2 पैदा हुआ है वो 13968 शवों को जलाने का नतीजा हो सकती है. ये आंकड़ा चीन के कारोबारी के दावों के आसपास है.

कोरोना वायरस से जूझ रहे चीन में एंबुलेंस से ज्यादा बॉडी कलेक्शन वैन घूमती दिखाई दे रही है. जिनका काम घर घर जाकर कोरोना वायरस से मरने वाले शवों को इकट्ठा करना है. लेकिन चीन से समय समय पर झकझोर देने वाले वीडियो सामने आ रहे हैं. जिसमें इस नौजवान जोड़े का वीडियो भी शामिल है.

चीन में जो भी सरकार के आदेश की अनदेखी कर रहा है ससे कड़ाई से निपटा जा रहा है. मास्क न पहनने पर पुलिस वाले हाथों में बंदूक लेकर शख्स के पीछे दौड़ पड़ते हैं. ऐसे ही तस्वीरों से सवाल उठता है कि क्या चीन ये सब कोरोना वायरस के सच को छिपाने के लिए कर रहा है.

पिछले दिनों चीन की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी टेनसेंट का एक डाटा लीक हुआ, जिसमें कोरोना वायरस से मौत के जो आंकड़े दिए गए थे वो काफी चौंकाने वाले थे. टेनसेंट के मुताबिक कोरोना वायरस से अब तक 24 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि चीन ये आंकड़ा सिर्फ एक हजार बता रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश
भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा और नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा, नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget