एक्सप्लोरर

EXCLUSIVE: चिदंबरम पर ED के दस्तावेज़ों से बड़ा खुलासा, INX मीडिया मामले में रिश्वत की रकम से तार सीधे जुड़े

सीबीआई को भेजे ईडी के दस्तावेजों में लिखा है कि जिस कंपनी को रिश्वत की रकम भेजी गई थी, उसी कंपनी ने चिदंबरम के ट्रस्ट को लाखों रुपए दान दिए थे. सीबीआई पी चिदंबरम को कस्टडी में लेकर लगातार पूछताछ कर रही है.

नई दिल्ली: पूर्व वित्त मंत्री पी चिदबंरम से जुड़े INX मीडिया मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. एबीपी न्यूज़ के पास प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दस्तावेज़ हैं, जिनके मुताबिक इस मामले में रिश्वत की रकम के सीधे तार चिदंबरम से जुड़े हैं. ईडी के ये दस्तावेज़ सीबीआई ने मंगाए थे. सीबीआई पी चिदंबरम को कस्टडी में लेकर लगातार पूछताछ कर रही है. वह 30 अगस्त तक सीबीआई कस्टडी में रहेंगे.

चिदंबरम के ट्रस्ट को लाखों रुपए दान दिए गए- ईडी दस्तावेज़

सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई को भेजे ईडी के दस्तावेजों में लिखा है कि जिस कंपनी को रिश्वत की रकम भेजी गई थी, उसी कंपनी ने चिदंबरम के ट्रस्ट को लाखों रुपए दान दिए थे. दस्तावेज़ों के मुताबिक, नार्थस्टार कंपनी ने पलानीएप्पा चेटियर ट्रस्ट को 33.05 लाख रुपए की रकम डोनेशन में दी थी. ट्रस्ट का पूरा नाम L. Ct. L. Palaniappa Chettiar Trust बताया गया है.

ईडी के दस्तावेज़ के मुताबिक, इस ट्रस्ट के ट्रस्टी पी चिदंबरम हैं. आईएनएक्स के दस्तावेजों में साफ तौर पर लिखा है कि 26 सितंबर 2008 को नार्थस्टार कंपनी को 60 लाख रुपये दिए गए थे. सीबीआई ने चिदंबरम से ट्रस्ट के बारे में भी पूछताछ की है. जांच एजेंसियां अब ट्रस्ट के दस्तावेजों को खोजने में लगी हुई हैं. अगर रिश्वत का सीधा संबंध चिदंबरम से हुआ तो उनकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं.

EXCLUSIVE: चिदंबरम पर ED के दस्तावेज़ों से बड़ा खुलासा, INX मीडिया मामले में रिश्वत की रकम से तार सीधे जुड़े

बता दें कि इससे पहले ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल करके कहा था कि चिदंबरम की संपत्ति 12 देशों में फैली है. ईडी ने यह भी कहा था कि विदेशों में चिदंबरम के 17 बेनामी बैंक खाते हैं. इसलिए चिदंबरम को कस्टडी में लेकर उनसे पूछताछ करना जरूरी है. ईडी ने कहा था, ‘’हमारे पास अपने दावों का समर्थन करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं. शेल कंपनियों का संचालन करने वाले लोग चिदंबरम के संपर्क में हैं और एजेंसी के पास इसके सबूत हैं.''

चिदंबरम की अर्ज़ी पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

सीबीआई हिरासत में भेजे गए पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की अर्ज़ी पर सुप्रीम कोर्ट आज भी सुनवाई करेगा. चिदंबरम मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहे हैं. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कल चिदंबरम के वकीलों की दलील का विरोध करते हुए कहा था कि चिदंबरम ईडी की गिरफ्तारी से बचने के लिए 'विक्टिम कार्ड' खेल रहे हैं. प्रक्रिया के मुताबिक ही जांच हो रही है.

EXCLUSIVE: चिदंबरम पर ED के दस्तावेज़ों से बड़ा खुलासा, INX मीडिया मामले में रिश्वत की रकम से तार सीधे जुड़े

यह भी पढ़ें-

गृह मंत्री अमित शाह बोले- अब थर्ड डिग्री का युग नहीं, जांच के लिए हो वैज्ञानिक तरीकों का इस्तेमाल आर्टिकल 370: सुप्रीम कोर्ट की इजाजत के बाद आज पार्टी सहयोगी से मिलने जम्मू-कश्मीर जाएंगे येचुरी खेल दिवस: पीएम मोदी आज करेंगे ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ की शुरूआत, लोगों को सेहतमंद रखने की मुहिम मोदी कैबिनेट: देश में खोले जाएंगे 75 नए मेडिकल कॉलेज, FDI और गन्ना किसानों पर फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश
भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा और नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा, नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget