एक्सप्लोरर

INX मीडिया केस: चिदंबरम की जमानत याचिका पर सुनवाई आज भी रहेगी जारी

चिदंबरम फिलहाल न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में हैं. सोमवार को हुई सुनवाई में चिंदबरम के वकील ने कपिल सिब्बल ने कहा कि मामला 2007 का है. इस मामले में सबूतों और गवाहों के साथ छेड़छाड़ की आशंका नहीं है. इसलिए चिदंबरम को जमानत दी जानी चाहिए.

नई दिल्ली: आईएनएक्स मीडिया मामले में आरोपी और देश के पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की जमानत याचिका पर सुनवाई आज भी दिल्ली हाईकोर्ट में जारी रहेगी. सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान चिदंबरम के वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि चिदंबरम के खिलाफ जो मामला है वह साल 2007 का है. इस मामले में अब सबूतों और गवाहों के साथ छेड़छाड़ की कोई आशंका नहीं है. लिहाज़ा चिदंबरम को जमानत दे दी जानी चाहिए.

वहीं जांच एजेंसी का कहना है कि ये एक ऐसा मामला है जहां पर एक उच्च पद पर बैठे शख्स ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए पैसों की हेराफेरी की है. लिहाज़ा इनको किसी भी तरह की राहत नहीं दी जानी चाहिए. गौरतलब है कि पी चिदंबरम फिलहाल न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में हैं.

उधर सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम की ‘निरंतर हिरासत’ पर सोमवार को चिंता व्यक्त की और सवाल किया. उन्होंने कहा कि जिस प्रस्ताव को मंजूरी देने में जब अधिकारियों ने कोई गलती नहीं है तो फिर चिदंबरम पर बतौर वित्त मंत्री अपराध करने का आरोप कैसे लगाया जा सकता हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अगर एक मंत्री को ही किसी सिफारिश को मंजूरी देने के लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा तो सम्पूर्ण सरकारी प्रणाली ध्वस्त हो जाएगी.

बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ तिहाड़ जेल पहुंचकर चिदंबरम से मुलाकात की थी. मुलाकात के बाद मनमोहन सिंह ने एक बयान में कहा, ''हम अपने सहयोगी पी चिदंबरम की निरंतर हिरासत से चिंतित हैं.'' इस मुलाकात के दौरान चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम भी मौजूद रहे. इसके कुछ देर बाद ही पी चिदंबरम के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह का आभार प्रकट किया गया. इसके साथ ही चिदंबरम ने लिखा "बेरोजगारी, कम वेतन, भीड़ हिंसा, कश्मीर में तालाबंदी, मौजूदा नौकरियों के खत्म होने और विपक्षी नेताओं को जेल में डालने के अलावा भारत में सब अच्छा है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget