आईएनएक्स मीडिया मामलाः CBI कल पी चिदंबरम से करेगी पूछताछ
आईएनएक्स मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को सीबीआई ने 31 मई को सुबह 10 बजे पेश होने का नोटिस जारी किया है.

नई दिल्लीः आईएनएक्स मीडिया एफआईपीबी घोटाले मामले में सीबीआई गुरूवार को पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम से दिल्ली स्थित मुख्यालय में पूछताछ करेगी. सीबीआई ने इस मामले में आईएनएक्स के पूर्व मालिकों पीटर और इंद्राणी से पूछताछ के आधार पर तीन दर्जन से ज्यादा सवाल तैयार किए हैं.
आईएनएक्स मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को सीबीआई ने 31 मई को सुबह 10 बजे पेश होने का नोटिस जारी किया है. चिदंबरम के वकील इस मामले को लेकर बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट भी गए लेकिन उन्हें फिलहाल इस नोटिस से कोई राहत नही मिली है. लिहाजा चिदबंरम को सीबीआई के सामने पेश होना पड़ेगा जहा उनसे पूछताछ के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है.
सीबीआई सूत्रों के मुताबिक सवालों की जो सूची तैयार की गई है उनमें चिदंबरम से पूछा जायेगा कि वो इंद्राणी और पीटर को कैसे जानते है? एफआईपीबी एप्रूवल के लिए किसने उन्हें किसने एप्रोच किया था और पहली बार में एफआईपीबी कितनी रकम का जारी किया गया था. दूसरा एफआईपीबी क्यों जारी करना पड़ा और बिना इजाजत के 300 करोड रुपये की रकम विदेश से आने पर मंत्रालय ने चुप्पी क्यों साधी और आयकर विभाग के सवालों के जवाब मंत्रालय ने क्यों नही दिए.
चिदबंरम परिवार की भी मुश्किलें अभी खत्म नही हुई है सीबीआई के बाद ईडी भी 5 जून को पी चिदबंरम से एय़रसेल मैक्सिस घोटाले में पूछताछ करेगा उसके बाद कार्ती चिदबंरम को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है.
एयरसेल-मैक्सिस डील घोटाला: चिदंबरम की गिरफ्तारी पर दिल्ली की कोर्ट ने लगाई रोक
Source: IOCL
























