एक्सप्लोरर

Invest Rajasthan Summit: राजस्थान को मिला 1,94,800 करोड़ का इन्वेस्टमेंट, मंत्री ने कैटरीना की शादी पर दिया ये बयान

Invest Rajasthan Summit 2022: मुंबई में आयोजित इन्वेस्ट राजस्थान 2022 सम्मेलन में राजस्थान सरकार की मंत्री शकुंतला रावत ने राजस्थान में शादी करने को लेकर कैटरीना कैफ का भी जिक्र किया.

Invest Rajasthan Summit 2022 In Mumbai: राजस्थान सरकार की ओर से मुंबई में आयोजित इन्वेस्ट राजस्थान सम्मेलन 2022 को इन्वेस्टर्स का अच्छा रिस्पॉन्स है. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में इन्वेस्टर्स और कंपनियों में हिस्सा लिया. इसके साथ ही, राजस्थान को करीब 1,94,800 करोड़ रुपये के इन्वेस्टमेंट की सौगात मिली. कार्यक्रम में इन्वेस्टर्स और राजस्थान सरकार के बीच 1,27,459 करोड़ रुपये के MoUs और 67,379 करोड़ रुपये के 'लेटर ऑफ इंटेंट' (LoIs) साइन हुए हैं. इस कार्यक्रम के तहत राजस्थान में इनवेंस्ट करने के लिए आने वाले इन्वेस्टर्स और कंपनियों में JSW, Vedanta, Greenko, Adani और Krish Pharma मुख्य हैं.

शकुंतला रावत ने की व्यवसायियों और कंपनियों से मुलाकात
यहां राजस्थान की इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स मिनिस्टर शकुंतला रावत ने व्यवसायियों और कंपनियों से मुलाकात की, बातचीत की और उन्हें राजस्थान में आने का न्योता दिया. उन्होंने बताया कि राजस्थान सदियों से लोगों को आकर्षित करता रहा है और यहां पर रोजगार खड़े करने और रोजगार पैदा करने के बेहतरीन अवसर हैं. उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार उन तमाम व्यवसायियों और कंपनियों के साथ खड़ी है, जो राजस्थान में आकर इन्वेस्ट करना चाहेंगे तथा व्यापार को आगे बढ़ाएंगे.

'बड़ी कंपनियों के राज्य में आने से उद्योग बढ़ेगा'
राजस्थान सरकार के अनुसार, इतनी बड़ी तादाद में इन्वेस्टर्स पहली बार राजस्थान में आ रहे हैं. इनके उद्योग लगाने से राजस्थान के करीब डेढ़ लाख लोगों को रोजगार मिलेगा. सरकार के अनुसार, करीब 40 ऐसे प्रस्तावित प्रोजेक्ट हैं. जो राजस्थान में लगाए जाने हैं. मंत्री शकुंतला रावत के मुताबिक, कोरोना के बाद देश में तमाम राज्यों को आर्थिक संकट से जूझना पढ़ रहा है. ऐसे में अगर बड़ी-बड़ी कंपनियां राज्य में आती हैं तो उससे उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को रोजगार भी मिलेगा.

'बॉलीवुड के बहुत सारे लोग राजस्थान से प्रभावित हैं'
उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार के लिए यह बहुत ही गर्व की बात है कि यह कंपनियां राज्य (राजस्थान) पर विश्वास कर रही हैं. इसके साथ ही उन्होंने व्यवसायियों से बात करते हुए विकी कौशल और कैटरीना के राजस्थान में शादी करने का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि 'बॉलीवुड के बहुत सारे लोग राजस्थान से प्रभावित हैं. कैटरीना और विकी कौशल की शादी भी शाही अंदाज में राजस्थान से ही हो रही है. यह भी एक तरह के उद्योग को बढ़ाने की पहल है.'

कैटरीना कैफ को बधाई
राजस्थान की कॉमर्स मिनिस्टर शकुंतला रावत ने बॉलीवुड के और भी लोगों को राजस्थान सरकार की ओर से राजस्थान आने का न्योता दिया और कहा कि सरकार उनका स्वागत करती है. इसके साथ ही, रावत ने कैटरीना कैफ को उनके दांपत्य जीवन के लिए बधाई भी दी है.

यह भी पढ़ें-
Vicky Kaushal हैं बोर्न क्यूट, देखें उनकी बचपन की 8 सबसे प्यारी तस्वीरें
Farmers Protest: आज खत्म हो जाएगा किसान आंदोलन? सरकार के प्रस्ताव पर किसान मोर्चा के बीच बनी सहमति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget