एक्सप्लोरर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ITBP के जवान ने जारी किया 'मेरी लाड़ो...'गीत

International Women's Day: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आईटीबीपी के जवान ने 'मेरी लाड़ो...' गीत जारी किया है. यह गाना देश की बेटियों और महिला-जवानों को समर्पित है.

नई दिल्ली: ‘लाड़ो, लाड़ो, मेरी लाड़ो...’ ये बोल हैं देश की बेटियों को समर्पित एक गाने के जिसे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (यानि आईटीबीपी) के एक जवान ने लिखे हैं और आवाज भी दी है. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पहले इस गीत को रिलीज किया गया है. इस गीत का एक वीडियो भी रिलीज हुआ है जिसमें खुद ये जवान दिखाई पड़ रहे हैं.

देश के उत्थान और विकास में देश की बेटियों के योगदान को दर्शाने के साथ एक सैनिक की बेटी के माध्यम से इस गीत में हिमवीर (यानि आईटीबीपी के जवानों) की भावनाओं, ड्यूटी और सुरक्षा बलों की दृढ़ता को दर्शाया गया है .

इस गीत को लिखा भी हेड कांस्टेबल अर्जुन खेरियाल ने और गाया भी खुद उन्होनें ही है. इस गीत के माध्यम से अर्जुन खेरियाल ने आईटीबीपी के जवानों और बेटियों की भावनाओं के उतार चढ़ाव को बहुत संजीदगी से प्रदर्शित किया है .

भारत सरकार के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को पूरे जोर शोर से चलाया जा रहा है. हेड कांस्टेबल अर्जुन खेरियाल द्वारा इस गाने को महिला दिवस के उपलक्ष्य पर देश की बेटियों को समर्पित करते हुए खुद कंपोज किया और साथ ही गाया भी है.

गीत में शहीदों, उनके परिवारों और बेटियों का भी जिक्र है और बेटियों को सन्देश है कि अगर उसके पापा कर्त्तव्य पथ पर देश की सेवा में शहीद भी हो जाएं तो हमेशा ये समझें कि उनका साया बेटी पर हमेशा आशीर्वाद बनकर बना रहेगा . बेटियों को पढ़ाने, उन्हें क़ाबिल बनाने का सन्देश भी गीत के माध्यम से दिया गया है.

आपको बता दें कि देश में नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है . सुरक्षा बलों में भी महिलाओं की भागीदारी में वृद्धि हुई है. आईटीबीपी में 2000 से अधिक महिला जवान हैं और वर्ष 2017 से भारत-चीन सीमा की दुर्गम अग्रिम चौकियों पर महिलाओं की तैनाती की जा रही है जो नारी सशक्तिकरण का ज्वलंत उदाहरण है. इन सीमाओं पर तापमान शून्य से 45 डिग्री नीचे तक चला जाता है और ऑक्सीजन की मात्रा बहुत कम होती है.

आईटीबीपी देश का अग्रणीय अर्धसैनिक बल है और लद्दाख से लेकर सिक्किम और अरूणाचल प्रदेश से सटी चीन सीमा की सुरक्षा में तैनात हैं. हिमालय की गोद में बर्फ से ढकी अग्रिम चौकियों पर रहकर देश की सेवा करना इनका मूल कर्तव्य है, इसलिए इनको ‘’हिमवीर’’ के नाम भी जाना जाता है.

दिल्ली पुलिस के कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव ने कहा- बिना किसी दबाव में आए अपना काम करें पुलिसकर्मी

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर
'ये मत समझिए...', छात्रों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का अमित शाह पर निशाना
'ये मत समझिए...', छात्रों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का अमित शाह पर निशाना
बारामती में फिर हादसा, जहां अजीत पवार की हुई थी मौत, वहां ट्रेनी विमान क्रैश
बारामती में फिर हादसा, जहां अजीत पवार की हुई थी मौत, वहां ट्रेनी विमान क्रैश
भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल
भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget