एक्सप्लोरर

एमपी: इंदौर में कोरोना के एक दिन में मिले 272 मामले, प्रशासन जुटा रहा और 800 बिस्तर

इंदौर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 272 नये मामले मिले हैं. यह जिले में महामारी के पिछले पांच महीने से जारी प्रकोप के दौरान एक ही दिन में मिले संक्रमितों की अब तक की सर्वाधिक तादाद है.

इंदौर: देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमण के 272 नये मामले सामने आये हैं. जिले में महामारी के प्रकोप के मद्देनजर प्रशासन को स्थानीय अस्पतालों में 800 और बिस्तरों के इंतजाम की जद्दोजहद में जुटना पड़ा है.

कोरोना संक्रमितों की संख्या 13 हजार के करीब पहुंची

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 272 नये मामले मिले हैं. यह जिले में महामारी के पिछले पांच महीने से जारी प्रकोप के दौरान एक ही दिन में मिले संक्रमितों की अब तक की सर्वाधिक तादाद है. उन्होंने बताया कि नये मामलों के बाद जिले में अब तक तक मिले संक्रमितों की कुल तादाद बढ़कर 12,992 हो गई है. इनमें से 393 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है, जबकि 8,934 लोग इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं.

जिले में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार सबसे तेज

सरकारी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि जिले में अगस्त में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार सबसे तेज है. जिले में एक अगस्त से 30 अगस्त के बीच 5,544 नये संक्रमित मिले हैं. यह आंकड़ा जिले में महामारी के कुल मरीजों की तादाद का करीब 43 फीसद है. इस बीच, कोविड-19 की रोकथाम के लिये जिले के नोडल अधिकारी डॉ. अमित मालाकार ने बताया, "फिलहाल हमारे पास अलग-अलग अस्पतालों में कोविड-19 के मरीजों के लिये कुल 3,700 बिस्तरों की व्यवस्था है. इनमें से 90 प्रतिशत बिस्तर भरे हैं"

उन्होंने बताया, "मौजूदा हालात के मद्देनजर हम अगले एक हफ्ते के भीतर महामारी के मरीजों के लिये अस्पतालों में 800 और बिस्तर जुटाने जा रहे हैं. इनमें हाल ही में लोकार्पित शासकीय सुपर स्पेशलिटी चिकित्सालय के 537 बिस्तर शामिल होंगे."

जिले में कोविड-19 के प्रकोप की शुरूआत 24 मार्च से हुई, जब पहले चार मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी.

यह भी पढ़ें.

अवमानना केस: प्रशांत भूषण पर ₹ 1 का जुर्माना, नहीं दिया तो 3 महीने की जेल और 3 साल प्रैक्टिस पर बैन

गृहमंत्री अमित शाह को एम्स अस्पताल से मिली छुट्टी, सांस में तकलीफ के चलते हुए थे भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरी रथ यात्रा में भगदड़ जैसे हालात, दो की मौत कई घायल, जानें ताजा स्थिति
पुरी रथ यात्रा में भगदड़ जैसे हालात, दो की मौत कई घायल, जानें ताजा स्थिति
'उनकी चिंताएं विपक्षी दलों ..', कांग्रेस सांसद वेणुगोपाल 19 दिन से हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को लेकर क्या बोले?
'उनकी चिंताएं विपक्षी दलों ..', कांग्रेस सांसद वेणुगोपाल 19 दिन से हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को लेकर क्या बोले?
ED Action: ED का बड़ा एक्शन! दिल्ली से बंगाल तक 5 राज्यों में 13 ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड, विदेशी फंडिंग नेटवर्क की जांच तेज
ED का बड़ा एक्शन! दिल्ली से बंगाल तक 5 राज्यों में 13 ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड, फंडिंग नेटवर्क की जांच तेज
Indian Weather: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट! निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर, 16 से 29 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट! निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर, 16 से 29 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget