एक्सप्लोरर

एयरपोर्ट जैसा दिखता है बेंगलुरु में बना भारत का पहला सेंट्रल एसी रेलवे टर्मिनल, जानें खासियत

4,200 वर्गमीटर में 314 करोड़ रुपए की लागत से बेंगलुरु में बना सर एम विश्वेश्वरैया रेलवे टर्मिनल की भव्यता आकर्षित करती है. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने उद्घाटन के लिए तैयार इस रेलवे टर्मिनल की फोटो ट्विटर पर साझा की है. यह भारत का पहला केंद्रीयकृत वातानुकुलित रेलवे टर्मिनल होगा.

बेंगलुरु में भारत के पहले केंद्रीयकृत वातानुकुलित रेलवे टर्मिनल का उद्घाटन के लिए तैयार है. केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इसकी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जो काफी आकर्षक लग रहे हैं. भारत रत्न सर एम विश्वेश्वरैया के नाम पर बेंगलुरु शहर के बैयप्पनहल्ली क्षेत्र में स्थित यह रेलवे टर्मिनल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है और हवाई अड्डे जैसी झलक पेश करती है.

दक्षिण पश्चिम रेलवे ने पहले सूचित किया था कि यह टर्मिनल फरवरी के अंत तक तैयार हो जाएगा. इससे पहले टर्मिनल की तस्वीरों को प्रकाशित करते हुए रेल मंत्री ने ट्विटर पर कहा कि बेंगलुरु, कर्नाटक में आगामी सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल की एक झलक देखें, जो अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है.

देश का पहला केंद्रीकृत एसी रेलवे टर्मिनल एक नजर में इस स्टेशन भवन का निर्माण 4,200 वर्गमीटर में 314 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है. दो सब-वे के साथ एक फुट ओवरब्रिज सभी प्लेटफार्मों को एक-दूसरे से जोड़ेगा. टर्मिनल में आठ स्टेबल लाइन और तीन पिट लाइन के अलावा सात प्लेटफॉर्म हैं. हर दिन टर्मिनल से 50 ट्रेनों का संचालन किया जा सकता है. एस्केलेटर और लिफ्ट यात्रियों के आवागमन को सुविधाजनक बनाने के लिए सात प्लेटफार्मों को जोड़ेंगे.

हवाईअड्डे की तर्ज पर किया गया डिजाइन सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल को बेंगलुरु हवाई अड्डे की तर्ज पर डिजाइन किया गया है. इसमें एक ऊपरी श्रेणी का प्रतीक्षालय, एक डिजिटल यात्री सूचना प्रणाली के साथ एक वीआईपी लाउंज और भव्य फूडकोर्ट बनाया गया है. इसमें 4 लाख लीटर क्षमता का अपना जल पुनर्चक्रण संयंत्र भी होगा. विशाल पार्किंग क्षेत्र में 250 कार, 900 दोपहिया, 50 ऑटोरिक्शा, पांच बीएमटीसी बसें और 20 टैक्सी पार्क किया जा सकता है.

वर्तमान में 164 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनें और 109 जोड़ी यात्री ट्रेनें केएसआर बेंगलुरु सिटी और यशवंतपुर टर्मिनलों से संचालित की जा रही हैं. इस नए टर्मिनल की मंजूरी 2015-16 में दी गई थी. उम्मीद की जा रही है कि यह दक्षिण-पश्चिम रेलवे को बेंगलुरु से और अधिक ट्रेनों के संचालन में मदद करेगी.

Term Insurance: टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी है जरूरी, देर न करें, जल्दी खरीदें हो सकती है महंगी

Telecom Jobs: टेलीकॉम सेक्टर में पैदा होंगी 40 हजार नौकरियां, सरकार ने उठाया यह बड़ा कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget