एक्सप्लोरर

ट्रेन कोच में मूंगफली के छिलके और चॉकलेट के रैपर फेंकने वाले हो जाएं सावधान! लगेगा जुर्माना...होगी बेइज्जती

Indian Railway News: टीटीई ट्रेन कोच में गंदगी फैलाने वाले यात्रियों पर निगरानी रखेंगे. रेलवे ने स्वच्छता अभियान के तहत यह कदम उठाया है.

Indian Railways Fine On Garbage: भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने अब स्टेशनों के साथ-साथ ट्रेनों के कोच (Trains Coach) में सफाई पर विशेष ध्यान रखने की योजना बनाई है. ट्रेन के कोच और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने अब उसमें गंदगी फैलाने वाले लोगों पर नकेल कसने का मन बना लिया है. इसलिए अब स्लीपर या फिर एसी कोच में सफर के दौरान ट्रेन में यहां-वहां गंदगी फैलाना यात्रियों को भारी पड़ सकता है. खासकर सर्दियों के मौसम में यात्री अक्सर मूंगफली के छिलके या फिर चाकलेट का रैपर चुपके से सीट के नीचें फेंक देते हैं. रेलवे ने ऐसे यात्रियों की हरकतों पर रोकथाम लगाने के लिए उनसे जुर्माना (Fine) वसूलने का मन बना लिया है. रेलवे अब ऐसे किसी भी यात्री से 100 से लेकर 500 रुपये तक का जुर्माना वसूल कर सकता है. 

टीटीई रखेंगे निगरानी

इसके अलावा रेलव ट्रेन कोच में किसी भी प्रकार की गंदगी फैलाने वाले यात्री को सार्वजनिक रूप से अपमानित कर उसे उसकी गलती का एहसास कराएगा. साथ ही दोषी यात्रियों से 100 से लेकर 500 रुपये का जुर्माना भी वूसला जाएगा. मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे हिमांशु शेखर ने बताया कि ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर (टीटीई) ट्रेन कोच में गंदगी फैलाने वाले यात्रियों पर निगरानी रखेंगे. उन्होंने बताया कि रेलवे ने स्वच्छता अभियान के तहत यह कदम उठाया है. इसके अलावा यात्रियों को इससे संबंधित जानकारी को लेकर स्टेशनों पर लगातार इसकी घोषणा भी कराई जाएगी. रेलवे का मकसद केवल कोच में सफाई रखना है. 

क्यों पड़ी जरूरत?

रेलवे को आखिर ये कदम उठाने की जरूरत क्यों पड़ी, दरअसल, ठंड में अक्सर लोग मूंगफली अपने साथ लेकर सफर करते हैं. यात्री मौका मिलते ही सीट पर मूंगफली खाने लगते हैं और छिलकों को सीट के नीचे फेंकते रहते हैं. ऐसे में कोच में गंदगी बढ़ने लगती है, जिससे ट्रेन में सफर करने वाले दूसरे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. यही नहीं कई बार यात्री बचा खाना या फिर कागज के टुकड़े भी सीट के नीचे फेंक देते हैं.

ट्रेन से रोजाना हजारों यात्री एक स्थान से दूसरे स्थान तक का सफर तय करते हैं. इसमें कम दूरी से लेकर लंबी दूरी की ट्रेनें भी शामिल हैं. ऐसे में रेलवे के लिए इन ट्रेनों में सफाई बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है. हर ट्रेन की यात्रा के बाद उसकी सफाई की जाती है और ट्रेनों के कोच की धुलाई भी होती है. ऐसे में अगर किसी भी प्रकार से ट्रेन में होने वाली गंदगी को बढ़ने से रोकने के लिए कोई कदम उठाया जाता है, तो उससे रेल यात्रियों को ही फायदा होगा.

इसे भी पढ़ेंः- Gujarat Elections: बीजेपी हार्दिक पटेल, क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी को उतार सकती है मैदान में, कई विधायकों का कटेगा टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget