एक्सप्लोरर

Give It Up के जरिए रेलवे में सुधार की कवायद, सरकार को होगी बड़ी कमाई, यात्रियों की जेब पर पड़ेगा भार

साफ है कि सरकार रेलवे में गिव इट अप स्कीम के जरिए बड़ी कमाई का सपना देख रही है और अगर इससे रेलवे की स्थिति में सुधार आता है तो ये रेलवे के लिए बड़ी अच्छी कवायद होगी.

नई दिल्लीः मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में गिव इट अप योजना के जरिए करोड़ों लोगों ने अपनी एलपीजी सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी छोड़ दी और इसके बाद सरकार ने महत्वाकांक्षी उज्जवला योजना की शुरुआत की. इस योजना के जरिए सरकार ने गांव-देहात में रहने वाले लोगों को कुकिंग गैस की सुविधा मुहैया कराई और इसका फायदा उसे चुनावों में भी मिला. इसी तरह अब सरकार रेलवे में सब्सिडी छोड़ने की योजना ला रही है. इसके तहत रेल टिकट बुक करते समय यात्रियों को आंशिक या पूरी तरह सब्सिडी छोड़ने का विकल्प मिलेगा.

हालांकि आपके लिए ये जानना जरूरी है कि गिव इट अप योजना के जरिए सरकार ने कितनी बचत की है.

मार्च 2015 में गिव इट अप एलपीजी सब्सिडी मोदी सरकार के द्वारा लॉन्च की गई योजना थी. इसके जरिए ऐसे ग्राहकों को सब्सिडी छोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया जो मार्केट रेट पर एलपीजी खरीद सकते हैं और उन्होंने अपनी सब्सिडी छोड़ दी. इस गिव इट अप कैंपेन के तहत करीब 1.04 करोड़ लोगो ने अपनी एलपीजी सब्सिडी छोड़ दी. वित्त वर्ष 2018-19 में सरकार को 2930 करोड़ की बचत हुई. इस तरह सरकारी खजाने में बड़ी रकम आई और सरकार ने 7 करोड़ 34 लाख 92 हजार और 401 गैस कनेक्शन दिए जिसपर करीब 7.34 करोड़ रुपये का खर्च आया.

रेलवे में सब्सिडी छोड़ने के आंकड़े

15 अगस्त 2016 से 31 मार्च 2018 के बीच करीब 48 लाख सीनियर सिटीजन्स ने मिलने वाली छूट को स्वेच्छा से छोड़ा जिसके परिणामस्वरुप रेलवे को करीब 78 करोड़ रुपये की बचत हुई है. फिलहाल पुरुष सीनियर सिटीजन्स को 40 फीसदी जबकि सीनियर सिटीजन्स महिलाओं को 50 फीसदी छूट रेलवे के कुल किराए पर मिलती है.

रेलवे की कुल लागत इस समय रेलवे की हालत देखें तो भारतीय रेलवे एक टिकट पर इसकी कुल लागत का केवल 53 फीसदी ही यात्रियों से वसूलती है. बाकी बचे 47 फीसदी को यात्रियों को सब्सिडी के तौर पर मिलते हैं और इसके बारे में अब रेलवे टिकट पर लिखा भी हुआ होता है कि यात्री को एक टिकट पर कितनी सब्सिडी मिल रही है. रेलवे को हर साल 50,000 करोड़ रुपये यात्री टिकटों को बेचने से मिलते हैं. अगर गिव इट अप सब्सिडी स्कीम लागू हो जाती है तो वित्त वर्ष 2019-20 में रेलवे को 56,000 करोड़ रुपये की कमाई हो सकती है.

साफ है कि सरकार रेलवे में गिव इट अप स्कीम के जरिए बड़ी कमाई का सपना देख रही है और अगर इससे रेलवे की स्थिति में सुधार आता है तो ये रेलवे के लिए बड़ी अच्छी कवायद होगी.

Give It Up: यहां जानें अपने सांसदों की ऐश का 'बही-खाता'

मोदी सरकार की नई पहल, LPG सब्सिडी की तरह अब रेलवे के यात्री खुद से छोड़ सकेंगे सब्सिडी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कमरे में पति की लाश, खून से लथपथ पड़ा बेटा और फोन चला रही थी डॉक्टर पत्नी, कर्नाटक में मर्डर से सनसनी
कमरे में पति की लाश, खून से लथपथ पड़ा बेटा और फोन चला रही थी डॉक्टर पत्नी, कर्नाटक में मर्डर से सनसनी
Supreme Court: बीमार-बुजुर्ग कैदियों की समय से पहले रिहाई पर SC का बड़ा आदेश, 3 महीने में बनाएं स्पष्ट नीति, पोर्टल पर भी हो ट्रैकिंग की सुविधा
बीमार-बुजुर्ग कैदियों की समय से पहले रिहाई पर SC का बड़ा आदेश, 3 महीने में बनाएं स्पष्ट नीति, पोर्टल पर भी हो ट्रैकिंग की सुविधा
Hyderabad School: हैदराबाद कलमा होमवर्क मामले पर स्कूल सख्त, परिवार ने शिकायत ली वापस, टीचर बर्खास्त
हैदराबाद कलमा होमवर्क मामले पर स्कूल सख्त, परिवार ने शिकायत ली वापस, टीचर बर्खास्त
India Monsoon 2026: मानसून क्यों पड़ा कमजोर? देश में 51% कम बारिश ने बढ़ाई चिंता, जानिए एल नीनो का कितना पड़ रहा असर
मानसून क्यों पड़ा कमजोर? देश में 51% कम बारिश ने बढ़ाई चिंता, जानिए एल नीनो का कितना पड़ रहा असर

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
Embed widget