एक्सप्लोरर

Vande Bharat Train: इस साल के अंत तक ट्रैक पर दौड़ेगी स्लीपर कोच वाली वंदे भारत ट्रेन! रेलवे ने फाइनल कर लिया रूट

Vande Bharat Train: सिकंदराबाद और पुणे के बीच पहली स्लीपर कोच वाली वंदे भारत ट्रेन चल सकती है. अभी BEML और इंटीग्रल कोच फैक्टरी स्लीपर कोचों को बना रही है. इस साल के अंत तक यह लॉन्च हो सकता है.

First Vande Bharat Sleepr Train: अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. भारतीय रेलवे इस साल वंदे भारत स्लीपर ट्रेन भी शुरू करने की तैयारी में है. इन ट्रेनों में यात्रियों के लिए और अधिक सुविधाएं शामिल होंगी. जानकारी के मुताबिक, सिकंदराबाद और पुणे के बीच पहली स्लीपर कोच वाली वंदे भारत ट्रेन चल सकती है.

इस तरह की वंदे भारत ट्रेनों से लंबी दूरी की यात्रा सुविधाजनक बनेगी और यात्रि जल्दी अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे. India.com की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) और इंटीग्रल कोच फैक्टरी (ICF) वंदे भारत के स्लीपर कोचों का निर्माण कर रहे हैं. इन्हें इस साल के अंत में लॉन्च किया जाना है.

कोच के अंदर होंगी कई आधुनिक सुविधाएं

इसके अलावा इन स्लीपर ट्रेनों में आधुनिक सुविधाओं में सेंसर-आधारित लाइटिंग, बेहतर साउंडप्रूफिंग, स्वचालित दरवाजे और प्रत्येक कोच में छोटी पैंट्री शामिल होंगी. इनमें व्हीलचेयर-एक्सेसेबल स्लीपर, आरामदायक बंक बेड और एंटी-स्पिल वॉशबेसिन और स्मेल कंट्रोल सिस्टम वाले बाथरूम भी होंगे.

यात्रियों की सुविधा में सुधार और समय बचाना मकसद

वंदे भारत ट्रेनें भारतीय रेलवे की बड़ी पहल का हिस्सा हैं, जिसका मकसद यात्रियों की सुविधा में सुधार और यात्रा के समय को कम करने के लिए देश भर में पेश की जाने वाली सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन सेवाओं की संख्या बढ़ाना है. सिकंदराबाद में नई स्लीपर ट्रेन सेवा वंदे भारत बेड़े को आधुनिक बनाने और बढ़ाने की एक बड़ी योजना का हिस्सा है, जो लंबी दूरी के यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाएगी.

शताब्दी एक्सप्रेस से किया जा सकता है रिप्लेस

उसी रूट पर मौजूदा शताब्दी एक्सप्रेस, जिसका ट्रैवल टाइम करीब 8 घंटे 25 मिनट है को सिकंदराबाद-पुणे वंदे भारत स्लीपर से बदला जा सकता है, जिसमें यात्री कम से कम एक घंटा पहले अपने गंतव्य पर पहुंचेंगे. सिकंदराबाद-पुणे वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का शेड्यूल और स्टॉपेज अभी तक निर्धारित नहीं किया गया है, क्योंकि रेलवे वर्तमान में बहुप्रतीक्षित वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लॉन्च की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है. अधिकारियों का कहना है कि इसका उद्घाटन होते ही पूरा टाइम टेबल जारी किया जाएगा.

ये भी पढ़ें

Prajwal Revanna Arrest Live: प्रज्वल रेवन्ना की SIT मांगेंगी पुलिस रिमांड, जर्मनी से लौटते ही किया था गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
मनुस्मृति पर भड़के राहुल गांधी, कहा - 'औरतें किसी की गुलाम नहीं'
मनुस्मृति पर भड़के राहुल गांधी, कहा - 'औरतें किसी की गुलाम नहीं'
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
चाइनीज कमेंट को लेकर वायरल टिंकल ने गाया जन गण मन, सामने आया VIDEO
चाइनीज कमेंट को लेकर वायरल टिंकल ने गाया जन गण मन, सामने आया VIDEO

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget