एक्सप्लोरर

Indian Railway: ट्रेन में बैठने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, रेलवे 1 अप्रैल से करने जा रहा बड़ा बदलाव

Indian Railway Digital Payment: यात्रियों से अवैध वसूली की शिकायतों पर लगाम लगाने के लिए 1 अप्रैल से रेलवे ने खास शुरूआत करने का निर्णय लिया है. QR Code स्कैन कर जुर्माने का भुगतान किया जा सकेगा.

Indian Railway News: तकनीक का हाथ पकड़ कर तेजी से विकसित होती दुनिया के साथ भारत ने डिजिटल पेमेंट के क्षेत्र में जबरदस्त महारत हासिल की है. अब रेलवे भी इसी तकनीक को 1 अप्रैल से लागू करने जा रहा है.
इससे एक तरफ यात्रियों को भुगतान में सुविधा होगी तो दूसरी ओर रेलवे में यात्रियों से होने वाली अवैध वसूली के आरोपों पर भी विराम लगेगा. अगर आप भी ट्रेन में यात्रा करते हैं तो यह खबर आपके लिए है. चलिए हम आपको बताते हैं कि 1 अप्रैल से रेलवे में क्या कुछ बदलाव होने जा रहा है.

क्यूआर कोड स्कैन कर खरीद सकेंगे जनरल टिकट भी

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे अगले महीने की पहली तारीख से ही पेमेंट के क्षेत्र में बड़ा बदलाव करने जा रही है. ऑनलाइन भुगतान को बढ़ावा देने के लिए रेलवे क्यूआर कोड स्कैनर की शुरुआत कर चुकी है. 
रेलवे की इस नई सेवा में लोग रेलवे स्टेशन पर मौजूद टिकट काउंटर पर क्यूआर कोड के जरिए भी भुगतान कर जनरल टिकट भी खरीद सकेंगे. इसमें Paytm, Google Pay और Phone Pay जैसे प्रमुख UPI मोड के जरिए भुगतान किया जा सकता है.

ऑनलाइन जमा कर सकते हैं जुर्माना भी

इसके अलावा डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए रेलवे खाने से लेकर टिकट, जुर्माने और पार्किंग तक सभी जगह क्यूआर कोड स्कैनर की सुविधा शुरू कर रहा है. इस सुविधा के शुरू होने से जो यात्री बिना टिकट के यात्रा करते पकड़े जाएंगे, वे रेलवे स्टाफ के पास मौजूद विशेष डिवाइस के क्यूआर कोड स्कैन कर जुर्माना भर सकेगा.
रेलवे के इस कदम से पैसेंजर को सुविधा होगी. साथ ही बिना टिकट यात्रा करते पकड़े जाने पर यात्री जुर्माना भी भर सकेंगे और जेल जाने से बच सकेंगे. इसके लिए रेलवे चेकिंग स्टाफ को हैंड हेल्ड टर्मिनल मशीन दिया गया है. टिकट चेकिंग स्टाफ के पास हैंड हेल्ड टर्मिनल मशीनें भेजी जा चुकीं हैं. इन मशीनों के जरिए टीटी किसी भी यात्री से जुर्माना वसूल सकेंगे.

इन जगहों पर भी शुरू होगी ऑनलाइन भुगतान

क्यूआर कोड स्कैन कर डिजिटल पेमेंट की इस सुविधा से रेलवे सिस्टम में पार्दर्शिता आएगी. साथ ही टिकट चेकिंग स्टाफ पर लगने वाले वसूली के आरोप भी कम होंगे. इसे और अधिक बढ़ावा देने के लिए रेलवे आने वाले समय में टिकट काउंटर, पार्किंग, फूड काउंटर्स पर भी क्यूआर कोड लगाएगा. कई जगहों पर इसकी शुरुआत भी पहले से हो चुकी है.

ये भी पढ़ें:Mukhtar Ansari Death: धीमा जहर या हार्ट अटैक, कैसे हुई मुख्तार अंसारी की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget