एक्सप्लोरर

सर्विलांस विमान P-8I, सी गार्डियन ड्रोन... अरब सागर में हमले के बाद इंडियन नेवी ने बढ़ाई चौकसी, 5 वॉरशिप किए तैनात

भारत आ रहे मालवाहक जहाज केम प्लूटो पर शनिवार को ड्रोन हमला हुआ था. अमेरिका का दावा है कि इस हमले के लिए ईरान की जमीन का इस्तेमाल हुआ. हमले के बाद इंडियन नेवी ने कई युद्धपोत तैनात किए हैं.

अरब सागर में भारत आ रहे मालवाहक जहाज केम प्लूटो पर 23 दिसंबर को हुए हमले के बाद भारतीय नौसेना अलर्ट पर आ गई है. इंडियन नेवी ने समुद्री सुरक्षा को बढ़ाते हुए 5 वॉरशिप तैनात किए हैं. इसके अलावा अरब सागर में लगातार निगरानी और इलाके के बारे में जानकारी बनाए रखने के लिए P-8I विमान और लॉजिस्टिक टैंकर को तैनात किया है. साथ ही सी गार्डियन ड्रोन से भी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है. 

दरअसल, शनिवार को पोरबंदर से लगभग 217 समुद्री मील की दूरी पर मालवाहक जहाज केम प्लूटो पर ड्रोन हमला किया गया था. इसके बाद भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल ने समुद्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई पोत तैनात किए हैं. भारतीय नौसेना ने मंगलवार को बताया था कि हाल की घटनाओं के मद्देनजर इस क्षेत्र में समद्री सुरक्षा अभियान शुरू किया गया है. इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुंबई में एक कार्यक्रम में कहा था कि जहाज पर हमलों के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 

ये 5 वॉरशिप किए तैनात

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इंडियन नेवी ने मध्य-पूर्व क्षेत्र में अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन से स्वतंत्र अरब थिएटर में आईएनएस कोलकाता, आईएनएस कोच्चि, आईएनएस मोर्मुगाओ, आईएनएस चेन्नई और आईएनएस विशाखापत्तनम को तैनात किया है. जबकि आईएनएस कोलकाता लाल सागर के मुहाने पर तैनात है. वहीं, आईएनएस कोच्चि यमन सोकोट्रा द्वीप के दक्षिण में है, आईएनएस मोरमुगाओ पश्चिम अरब सागर में है और चेन्नई मध्य अरब सागर में है. 
 
इन वॉरशिप में तेल टैंकर एम वी स्वर्णमाला द्वारा ईंधन दिया जा रहा है. इसे भारतीय नौसेना द्वारा किराए पर लिया गया है. भारतीय नौसेना के टैंकरों की तुलना में इस टैंकर में ज्यादा ईंधन ले जाने की क्षमता है. इंडियन नेवी सर्विलांस विमान और ड्रोन के जरिए लगातार अरब सागर में नजर बनाए हुए है, ताकि यमन के हूती और इराक के हिज्बुल्ला द्वारा इस्तेमाल संदिग्ध जहाजों की पहचान की जा सके. इजरायल और हमास में जारी जंग के बीच ईरान समर्थित हूती संगठन अरब सागर और लाल सागर में लगातार मालवाहक जहाजों को निशाना बना रहे हैं. उधर, हिज्बुल्ला भी उत्तरी सीमा से इजरायल पर हमले कर रहा है. 

सऊदी अरब से भारत आ रहा था केम प्लूटो

केम प्लूटो जहाज सोमवार को मुंबई के तट पर पहुंचा. इसके बाद नौसेना ने इसकी जांच शुरू की. नेवी ने बताया कि जहाज पर जो मलबा मिला है, उससे इस बात की पुष्टि होती है कि उस पर ड्रोन से हमला किया गया था. इस जहाज पर 21 क्रू मेंबर सवार थे, इनमें 20 भारतीय थे. अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने रविवार को कहा था कि केम प्लूटो पर ईरान से हमला हुआ था. हालांकि, ईरान ने इस दावे को खारिज कर दिया था. केम प्लूटो सऊदी अरब से भारत आ रहा था. यह जापानी स्वामित्व वाला और नीदरलैंड द्वारा संचालित मालवाहक जहाज है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
'सरकार ने किसी को नहीं बख्शा', सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाया तो बोले मल्लिकार्जुन खरगे
'सरकार ने किसी को नहीं बख्शा', सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाया तो बोले खरगे
आस्था की आड़ में 42.88 करोड़ की ठगी, 142 बेनामी अकाउंट्स से ब्लैक मनी को किया व्हाइट, अशोक खरात पर ED का शिकंजा
आस्था की आड़ में 42.88 करोड़ की ठगी, 142 बेनामी अकाउंट्स से ब्लैक मनी को किया व्हाइट, अशोक खरात पर ED का शिकंजा

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Thief Caught in Train: कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
Embed widget