एक्सप्लोरर

संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले आज अमेरिका का दौरा करेगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल

अमेरिका दौरे पर पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक सत्र को भी संबोधित करेंगे और न्यूयॉर्क में द्विपक्षीय और बहुपक्षीय वार्ताओं में शामिल होंगे. संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र में वक्ताओं की सूची के मुताबिक मोदी का संबोधन 27 सितंबर की सुबह होगा.

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र महासभा में 27 सितंबर को प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले भारत के राजनीतिक नेताओं और विदेश नीति के विशेषज्ञों का एक प्रतिनिधिमंडल अमेरिका का दौरा करेगा. प्रतिनिधिमंडल आज अमेरिका का दौरा करेगा जिसमें कांग्रेस नेता मनीष तिवारी और जयवीर शेरगिल, भाजपा नेता राजीव प्रताप रूडी और शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी शामिल हैं.

प्रधानमंत्री 21 सितंबर को अमेरिका के लिये रवाना होंगे और 27 सितंबर को महासभा को संबोधित करेंगे. शेरगिल ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल वाशिंगटन डीसी और न्यूयॉर्क का दौरा करेगा, जहां वे विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा में भाग लेंगे, जिसमें भारत-अमेरिका संबंध और दक्षिण एशिया में शांति एवं स्थिरता पर अमेरिका-अफगान के रिश्तों का प्रभाव शामिल है. इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल कई और कार्यक्रमों में हिस्सा लेगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 से 27 सितंबर के बीच अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे. इस दौरान पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक साथ एक मंच पर होंगे. 22 सितंबर को ह्यूस्टन में पीएम मोदी और ट्रंप एक साथ भारतीय-अमेरिकी लोगों को संबोधित करेंगे. ये जानकारी व्हाइट हाउस दी है.

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव ने एक बयान जारी करके कहा है, ‘’22 सितंबर को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी को रेखांकित करने के लिए ह्यूस्टन, टेक्सास और वैपकोटेना ओहियो की यात्रा करेंगे. इस दौरान वह ह्यूस्टन में पीएम मोदी के साथ एक कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे.’’

मई में दोबारा चुनाव जीतने के बाद मोदी का संयुक्त राष्ट्र में यह पहला भाषण होगा. बता दें कि हाउडी मोदी अमेरिका में रह रहे भारतीय लोगों का सामुदायिक कार्यक्रम है. इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए तकरीबन 50 हजार लोग रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं. इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के अलावा गवर्नर और कई अन्य नेता भी शामिल होंगे.

Narendra Modi Birthday: गुजरात में अपना 69वां जन्मदिन मनाएंगे PM नरेंद्र मोदी, मां के आशीर्वाद से करेंगे दिन की शुरूआत

नरेंद्र मोदी को मिला जन्मदिन का शानदार तोहफ़ा: 10 लाख रुपए लगी मां से आशीर्वाद लेने वाली तस्वीर की बोली

कर्नाटक के 17 बागी विधायकों की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget