एक्सप्लोरर

प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का अमेरिका के न्यू जर्सी में निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का आज निधन हो गया. जसराज 90 साल के थे. उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है.

नई दिल्ली: प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उन्होंने अमेरिका के न्यू जर्सी में अंतिम सांस ली. पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित जसराज 90 साल के थे. पंडित जसराज की बेटी दुर्गा जसराज ने निधन की पुष्टि की है. पंडित जसराज का जन्म 28 जनवरी 1930 को हुआ. उनके पिताजी पंडित मोतीराम मेवाती घराने के संगीतज्ञ थे.

दुर्गा जसराज ने कहा, ''बड़े दुख के साथ हमें यह सूचित करना पड़ रहा है कि संगीत मार्तंड पंडित जसराज ने अमेरिका के न्यू जर्सी में सुबह 5:15 बजे अंतिम सांसें लीं.''

पीएम मोदी ने जताया दुख

पंडित जसराज के निधन पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर दुख जताया है. उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''पंडित जसराज जी के निधन से भारतीय सांस्कृतिक क्षेत्र में एक खालीपन आ गया है. न केवल उनकी प्रस्तुतियां उत्कृष्ट थीं, उन्होंने कई अन्य गायकों के लिए एक असाधारण गुरु के रूप में भी अपनी पहचान बनाई. दुनिया भर में मौजूद उनके प्रशंसकों और परिवार के प्रति संवेदना. ओम् शांति''

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित जसराज के निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ है. मेवाती घराना से जुड़े पंडितजी का सम्पूर्ण जीवन सुर साधना में बीता. सुरों के संसार को उन्होंने अपनी कला से नए शिखर दिए. उनके जाने से संगीत का बड़ा स्वर मौन हो गया है. ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें.

लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने ट्वीट कर दुख जताया है. उन्होंने कहा, ''मूर्धन्य गायक, मेवाती घराने के गौरव पद्मविभूषण पंडित जसराज जी नही रहे. आज अमरीका में उन्होंने अंतिम सांस ली. संगीत जगत की अपूरणीय क्षति!विनम्र श्रद्धांजलि! ॐ शांति.''

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने ट्वीट कर कहा, ''आपकी मधुर आवाज़ लाखों श्रोताओं की जीवन रेखा थी ! आपका जाना संगीत की दुनिया में एक बड़ा शून्य बना गया ! सुर सम्राट नहीं रहे !! आप बहुत याद आयेंगे पंडित जसराज !! ईश्वर आपको अपने श्री चरणों में स्थान दें !''

बीजेपी नेता शहनवाज हुसैन ने कहा कि शास्त्रीय संगीत के पुरोधा, प्रसिद्ध गायक पण्डित जसराज के निधन की खबर दुखद है. मैं उनको श्रद्धांजलि देता हूं. उनका जाना संगीत के लिए बहुत बड़ी क्षति है.

इस साल जनवरी में अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले पंडित जसराज ने आखिरी प्रस्तुति नौ अप्रैल को हनुमान जयंती पर फेसबुक लाइव के जरिये वाराणसी के संकटमोचन हनुमान मंदिर के लिये दी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’
सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’
प्रियंका गांधी के बेटे की खिंची तस्वीर पर विवाद, रेहान वाड्रा बोले- मैंने मना कर दिया तो...
प्रियंका गांधी के बेटे की खिंची तस्वीर पर विवाद, रेहान वाड्रा बोले- मैंने मना कर दिया तो...
सौरव दास-रांका की बेल पर ध्रुव राठी बोले- 'हमारे मॉडर्न डे के फ्रीडम फाइटर्स'
सौरव दास-रांका की बेल पर ध्रुव राठी बोले- 'हमारे मॉडर्न डे के फ्रीडम फाइटर्स'
सौरव दास, आशुतोष रांका को जमानत मिलने पर अभिजीत दीपके बोले- 'अब मेरे बिना कोई...'
सौरव दास, आशुतोष रांका को जमानत मिलने पर अभिजीत दीपके बोले- 'अब मेरे बिना कोई...'

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget