एक्सप्लोरर

POK पर भारतीय सेना के बयान से बौखलाया पाकिस्तान, मची खलबली

भारत के उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि भारतीय सेना पीओके को वापस लेने जैसे आदेशों को पूरा करने के लिए तैयार है.

Pakistan On Indian Army: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (Pakistan Occupied Kashmir) पर भारतीय सेना के बयान से पाकिस्तान पूरी तरह से बौखला गया है. इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने पाकिस्तान से कश्मीर को "वापस लेने" वाले बयान पर आपत्ति जताई है. पाकिस्तानी सेना ने बयान जारी कर कहा, "आजाद जम्मू और कश्मीर के संबंध में एक उच्च पदस्थ भारतीय सेना अधिकारी का अनुचित बयान भारतीय सशस्त्र बलों की भ्रमपूर्ण मानसिकता को दिखाता है."

ट्वीट्स की एक सीरीज़ में, डीजी आईएसपीआर ने कहा कि भारतीय सेना के अधिकारी की टिप्पणी भ्रामक है. तथाकथित "लॉन्च-पैड" और "आतंकवादियों" के निराधार आरोप से वे हमारा ध्यान भटकाना चाहते हैं.

'पाकिस्तानी सेना स्थिरता की समर्थक है'

डीजी आईएसपीआर ने कहा, "भारतीय जनरल ऑफिसर के बुलंद दावे और वास्तविक महत्वाकांक्षा बौद्धिक रूप से अपमानजनक है. पाकिस्तानी सेना अच्छे के लिए एक ताकत है और क्षेत्रीय शांति और स्थिरता की समर्थक है. शांति की यह इच्छा हमारे क्षेत्र के खिलाफ किसी भी दुस्साहस या आक्रामकता को विफल करने की हमारी क्षमता और तैयारी से मेल खाती है."

'POK पर सरकार के आदेशों को पूरा करने के लिए तैयार'

भारत के उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि भारतीय सेना पीओके को वापस लेने जैसे आदेशों को पूरा करने के लिए तैयार है. लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने कहा, "जहां तक ​​भारतीय सेना का संबंध है, वह भारत सरकार के दिए गए किसी भी आदेश को पूरा करेगी. जब भी इस तरह के आदेश दिए जाएंगे, हम इसके लिए हमेशा तैयार रहेंगे." उन्होंने पाकिस्तान पर आतंकवाद से जुड़े आरोप भी लगाए.

चिनार कॉर्प्स के कमांडर ने भी कही थी ये बात

इससे पहले, 1 नवंबर को चिनार कॉर्प्स के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एडीएस औजला ने पीओके पर भारतीय सेना के रुख को साफ किया था. उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह के POK पर दिए संकेत के बाद भारतीय सेना "कार्रवाई के लिए पूरी तरह से तैयार" है. लेफ्टिनेंट जनरल एडीएस औजला ने कहा, 'भारतीय सेना पूरी तरह से तैयार है और हम सरकार के आदेश पर किसी भी कार्रवाई के लिए तैयार हैं."

ये भी पढ़ें- Sneha Murder Case: यूपी में भी श्रद्धा जैसा मर्डर केस, सीतापुर में पत्नी की हत्या करके लाश टुकड़ों में काटकर फेंकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
CJP Protest Live Updates: CJP प्रोटेस्ट मामले में पुलिस ने दर्ज की 20 FIR, दीपके-रांका 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
LIVE: CJP प्रोटेस्ट मामले में पुलिस ने दर्ज की 20 FIR, दीपके-रांका 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
तमिलनाडु दौरे पर PM मोदी, CM विजय ने किया स्वागत, मेट्रो से किया सफर
तमिलनाडु दौरे पर PM मोदी, CM विजय ने किया स्वागत, मेट्रो से किया सफर
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget