एक्सप्लोरर

Indian Army Training: धरती से आकाश तक दुश्मन को धूल चटा देगी सेना की स्पीयर कॉर्प्स! ट्रेनिंग में रहा जोश हाई, देखिए कैसी है तैयारी

Indian Army Spear Corps Training: भारतीय सेना की स्पीयर कार्प्स टुकड़ी की ट्रेनिंग का एक वीडियो सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि स्वदेशी हेलीकॉप्टर सहित घातक तोपों से सटीक निशानेबाजी हो रही है.

Indian Army Training Video: दुनिया भर में बात जब बहादुरी की हो तो इंडियन आर्मी के जांबाजों की चर्चा के बगैर अधूरी रहती है. भारतीय सेना के स्पीयर कॉर्प्स भी एक ऐसी ही टुकड़ी है जिसके बहादुरी के चर्चे अमूमन छाए रहते हैं. 

अब स्पीयर कॉर्प्स के बटालियन की ट्रेनिंग अभ्यास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है. इसमें देखा जा सकता है कि स्पीयर कोर के गनर्स हवाई प्लेटफार्म का इस्तेमाल करते हुए शानदार युद्ध शक्ति का प्रदर्शन कर रहे हैं.

तोपों से अचूक निशानेबाजी
 न्यूज एजेंसी एएनआई ने इंडियन आर्मी के स्पीकर कॉर्प्स की ओर से शेयर किए गए इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर साझा किया है. इसमें ट्रेनिंग के दौरान घातक तोपों से लगातार सटीक निशानेबाजी के साथ होती गोलाबारी देखी जा सकती है. साथ ही आसमान में फायरिंग की तड़तड़ाती आवाज सुनी जा सकती है. अदम्य में साहस का प्रदर्शन करते हुए स्पीयर कॉर्प्स के जवान लगातार अचूक निशानेबाजी कर रहे हैं. 

रुद्र हेलीकॉप्टर का जलवा

इसमें रुद्र हेलीकॉप्टर को भी देखा जा सकता है जो भारतीय सेना में शामिल स्वदेशी हेलीकॉप्टर है. यह ध्रुव हेलीकॉप्टर का लड़ाकू वर्जन है, जिसे इंडियन आर्मी और एयरफोर्स की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित किया गया है. कुछ दिनों पहले रूद्र हेलीकॉप्टर का भी एक वीडियो स्पीयर कॉर्प्स की ओर से शेयर किया गया था, जिसमें रात के समय अंधेरे में हेलीकॉप्टर की लड़ाकू क्षमता का प्रदर्शन देखा जा सकता था.
इस हेलीकॉप्टर में नाइट विजन के कारण टारगेट बेहद साफ नजर आते हैं. इसके बाद बारी आती है रुद्र में लगी गन की, जो ताबड़तोड़ गोलियां बरसाती हैं. 

क्या है रुद्र हेलीकॉप्टर की ताकत?

आपको बता दें कि रुद्र को भारतीय वायु सेना और भारतीय सेना की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है. इस मल्टीरोल हेलिकॉप्टर का वजन 5.8 टन है. रुद्र हेलीकॉप्‍टर 52 मीटर लंबा है और इसकी ऊंचाई 16.4 मीटर है. वहीं इसकी अधिकतम गति 291 किलोमीटर प्रति घंटा और रेंज तकरीबन 600 किलोमीटर है. यह 20 एमएम की गन के साथ ही रुद्र 70 एमएम रॉकेट और कम दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों से भी लैस है जो दुश्मन की पूरी पलटन और तोप को भी नष्ट कर सकता है.

ये भी पढ़ें:Manipur News: मणिपुर में सेना के JCO का रेस्क्यू ऑपरेशन सफल, सुबह घर से उठा ले गए थे किडनैपर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Fake Cream By Tissue Paper: दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
Veg Momos Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
Embed widget