एक्सप्लोरर

Defence News: अगले हफ्ते होगी इंडियन आर्मी कमांडर्स की कान्फ्रेंस, डिफेंस में 'मेक इन इंडिया' और सुरक्षा स्थिति पर करेंगे चर्चा

Indian Army News: इसी साल सितंबर के महीने में भारत और चीन की सेनाओं के गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स इलाके से पीछे हटने के बाद पहली बार सेना का सम्मेलन हो रहा है.

Indian Army Commanders Conference: भारतीय सेना के शीर्ष अधिकारी अगले हफ्ते राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में सीमाओं पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए एक साथ आएंगे. सेना के अधिकारियों ने मंगलवार (1 नवंबर) को बताया कि जनरल मनोज पांडे (Manoj Pande) के नेतृत्व में सेना के शीर्ष अधिकारी सोमवार से शुरू होने वाले सेना कमांडरों के सम्मेलन का हिस्सा होंगे. 

अधिकारियों ने कहा कि इस दौरान सुरक्षा और संचालन संबंधी तैयारियों से संबंधित सभी पहलुओं पर चर्चा की जाएगी. सम्मेलन में सैनिकों के लिए अधिक स्वदेशी हथियार प्रणाली विकसित करने के लिए मेक इन इंडिया को डिफेंस में आगे बढ़ाने के नए तरीकों पर भी विचार करने की उम्मीद है. 

रक्षा मंत्री का भी होगा संबोधन

उन्होंने कहा कि जनरल मनोज पांडे स्वदेशीकरण के प्रबल समर्थक हैं और उन्होंने आधुनिकीकरण से जुड़े अधिकारियों को विश्व स्तरीय हथियार डेवलेप करने के लिए देश की निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की फर्मों को संभालने के लिए कहा है. इस बैठक को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान के भी संबोधित करने की उम्मीद है. 

गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स से पीछे हटने के बाद पहला सम्मेलन

इसके अलावा बैठक में अन्य सेवाओं के साथ बातचीत भी होगी जो बलों के बीच संयुक्तता बढ़ाने में मदद करेगी. बैठक में थिएटर कमांड के निर्माण की दिशा में भी कदम उठाए जाने की संभावना है. इसी साल सितंबर के महीने में भारत और चीन की सेनाओं के गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स इलाके से पीछे हटने के बाद पहली बार सेना का सम्मेलन हो रहा है. 

गौरतलब है कि जून 2020 में गलवान घाटी (Galwan Valley) में भारत और चीन के सौनिकों में भयंकर झड़प हुई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस झड़प में चीन (China) के 40 से अधिक सैनिक मारे या घायल हुए थे. इस संघर्ष में भारत (India) के भी 20 सैनिक शहीद हुए थे. इस झड़प के करीब सवा दो साल बाद सितंबर में दोनों देशों के सैनिक गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स इलाके से पीछे हटने पर सहमत हुए थे. दोनों देशों की सेनाओं ने 12 सितंबर तक इलाके को खाली कर दिया था. 

ये भी पढ़ें- 

सपनों को दिए पंख और फिर भरी लंबी उड़ान... सेना में अफसर बनीं हरवीन और रिगजिन, बच्चों संग तस्वीरों ने जीता दिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
CJP Protest Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget