एक्सप्लोरर

नेपाल के साथ जारी गतिरोध के बीच विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, कहा- संबंध मजबूत करने के लिए भारत प्रतिबद्ध

नेपाल-भारत के बीच हाल के दिनों में कई मुद्दों पर खटास देखने में आई थी.अब भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से द्विपक्षीय संबंधों पर बड़ा बयान आया है.

नई दिल्ली: भारत और नेपाल में द्विपक्षीय संबंधों पर तनाव के बीच भारत की तरफ से बड़ा बयान आया है. विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि दोनों देशों के बीच मित्रता के सदियों पुराने सभ्यतागत संबंध हैं और भारत उन्हें मजबूत करने की दिशा में प्रतिबद्ध है.

भारतीय विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान

विदेश मंत्रालय का यह बयान ऐसे समय में आया है जब कुछ ही दिन पहले नेपाली प्रधानमंत्री के पी ओली ने भारत को निशाना बनाते हुए टिप्पणियां की थीं. प्रधानमंत्री ओली ने रविवार को दावा किया था कि उन्हें सत्ता से हटाने के लिए 'दूतावासों और होटलों' में कई तरह की गतिविधियां हुई हैं. उन्होंने सत्ता से हटाने में कुछ नेपाली नेताओं के भी शामिल होने की भी बात कही थी. ओली के बयान और नए राजनीतिक मानचित्र को लेकर जारी विवाद के बारे में सवाल पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘भारत और नेपाल के सदियों पुराने सभ्यतागत मैत्री संबंध हैं, जो गहरे सांस्कृतिक और सामाजिक संबंधों पर आधारित हैं.’’

'नेपाल के साथ सदियों पुराने मैत्री संबंध'

उन्होंने कहा, ‘‘हम इन संबंधों को लगातार मजबूत करने की दिशा में प्रतिबद्ध हैं.’’ व्यापार के मुद्दे पर, श्रीवास्तव ने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार के सुचारू प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए दोनों देशों ने कड़ी मेहनत और लगन से काम किया है. उन्होंने कहा कि भारत में लॉकडाउन के कठिन समय के दौरान भी व्यापार सुचारू रूप से जारी रहा है. श्रीवास्तव ने भारत-नेपाल सीमा के पास बाढ़ को रोकने से संबंधित कार्यों में समस्या आने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘स्थापित तंत्रों के तहत संबंधित सरकारों की तरफ से तटबंधों की मरम्मत और रखरखाव का काम नियमित रूप से किया जा रहा है.’’ गौरतलब है कि मानचित्र के मुद्दे को लेकर भारत-नेपाल के द्विपक्षीय संबंधों में हाल के दिनों में खटास देखने में आई थी.

गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत NCR के 5 जिलों में टेस्टिंग बढ़ाएगी हरियाणा सरकार- दुष्यंत चौटाला

दिल्ली में शुरू हुआ प्लाज्मा बैंक, कैसे करेंगे काम और कौन कर सकता है दान, जानें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: CJP प्रोटेस्ट मामले में SC में सुनवाई, सरकार बोली- सभी कदम स्थिति के मुताबिक उठाए गए
Live: CJP प्रोटेस्ट मामले में SC में सुनवाई, सरकार बोली- सभी कदम स्थिति के मुताबिक उठाए गए
Explained: इमरान खान को 'लीव इंडिया' नोटिस, क्या पुलिस के पास था अधिकार? जानिए OCI कार्ड के नियम
Explained: इमरान खान को 'लीव इंडिया' नोटिस, क्या पुलिस के पास था अधिकार? जानिए OCI कार्ड के नियम
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
'BJP को मजबूत करेंगे', राज्यपाल बनने पर बोले ब्रज मोहन राम तो भड़के नवीन पटनायक
'BJP को मजबूत करेंगे', राज्यपाल बनने पर बोले ब्रज मोहन राम तो भड़के नवीन पटनायक

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget