एक्सप्लोरर

India Weather: दिल्ली-NCR में बढ़ी ठिठुरन- कई प्रदेशों में कोहरे और शीतलहर का असर, तमिलनाडु समेत इन राज्यों में बारिश के आसार

Weather Forecast: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. तमिलनाडु, केरल समेत दक्षिण के कई राज्यों में बारिश (Rainfall) होगी

India Weather Forecast: उत्तर भारत के हिस्सों में ठंड (Cold) अपना असर दिखाने लगी है. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी (Snowfall) की वजह से पारा और गिरा है. न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण ठिठुरन बढ़ी है. कई जगहों पर शीतलहर और कोहरे का असर दिखने लगा है. दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में भी अब ठंडक का अहसास होने लगा है. यूपी, बिहार और झारखंड के इलाकों में भी कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है. वहीं, दक्षिण भारत के राज्यों में शुक्रवार (16 दिसंबर) को भी बारिश की संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हिस्सों में शीतलहर (Cold Wave) से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है. 

दिल्ली में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में अब ठंड बढ़ गई है. राष्ट्रीय राजधानी में अचानक मौसम बदला है और ठिठुरन बढ़ गई है. पहाड़ों को टच करते हुए आने वाली ठंडी हवाओं से दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. फिलहाल अभी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है. राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. आसमान साफ (Clear Sky) रहने का अनुमान है.

मैदानी इलाकों में बढ़ी ठिठुरन

पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी है. इस वजह से देश के मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है. मौसम विभाग ने हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीतलहर की आशंका जताई है. बिहार और झारखंड में पछुआ हवा बहने के चलते ठंड बढ़ गई है. आने वाले कुछ दिनों में उत्तर भारत के कई हिस्सों में ठिठुरन और बढ़ेगी. राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस तक कम है. यूपी की राजधानी लखनऊ में सर्द हवाओं की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई है. पिछले 24 घंटों के दौरान हवा में नमी न्यूनतम करीब 24 फीसदी दर्ज हुई है.

एमपी, छत्तीसगढ़ में भी गिर रहा है पारा

मध्य प्रदेश में ठंड का असर और बढ़ने लगा है. मौसम में नमी के चलते राज्य के कई जिलों में लोगों को ठंड से परेशानी शुरू हो गई है. छत्तीसगढ़ में भी मौसम बदल रहा है. राज्य में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन शुरू हो गया है. शुक्रवार को मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है. वहीं, न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई गई है. अगले तीन दिनों में राज्य में न्यूनतम पारा 4 से 5 डिग्री तक नीचे गिर सकता है. राज्य के बस्तर संभाग में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. राज्य में 16 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के पास बने रहने की संभावना है.

कहां- कहां होगी बारिश?

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक तमिलनाडु, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह समेत दक्षिण भारत के कुछ और हिस्सों में आज भी बारिश (Rainfall) की संभावना जताई गई है. इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर तेज बारिश की संभावना है. इसके अलावा महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश (MP) समेत देश के कुछ और हिस्सों में बारिश के आसार हैं. 

पांच बड़े शहरों का तापमान

शहर न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
दिल्ली            5                 23
मुंबई           23                 33
बेंगलुरु           17                 27
चेन्नई           22                 31
कोलकाता           15                 28

ये भी पढ़ें:

Delhi Airport Overcrowding: दिल्ली एयरपोर्ट पर भीड़ को लेकर संसदीय कमेटी ने कंपनी को लगाई फटकार, एक महीने में हालात सुधरने के आसार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: CJP के तिरंगा कार्यक्रम से पहले NDMC का बड़ा फैसला, दो दिन बंद रहेगा CP का सेंट्रल पार्क
Live: CJP के तिरंगा कार्यक्रम से पहले NDMC का बड़ा फैसला, दो दिन बंद रहेगा CP का सेंट्रल पार्क
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, UP-मणिपुर समेत 17 राज्यों के लिए उठाया ये कदम
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, UP-मणिपुर समेत 17 राज्यों के लिए उठाया ये कदम
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Embed widget