एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर को चीन का 'हिस्सा' दिखाने पर भारत ने Twitter को दी चेतावनी, CEO जैक डोरसी को लिखी चिट्ठी-ट्विटर ने दिया ये जवाब

आईटी सचिव ने कहा, ट्विटर को भारत के लोगों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए. भारत की संप्रभुता और अखंडता के साथ किया गया अपमान स्वीकार नहीं किया जाएगा.

नई दिल्ली: ट्विटर इंडिया ने टाइमलाइंस पर जम्मू-कश्मीर को पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना का भाग बता दिया था. अब केंद्र सरकार ने ट्विटर के सीईओ जैक डोरसी को चिट्ठी लिखकर कड़ी चेतावनी दी है. केंद्र सरकार के आईटी सचिव अजय साहनी ने ट्विटर को दो टूक शब्दों में साफ कहा है कि 'लेह, केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का हिस्सा है. लद्दाख और जम्मू-कश्मीर भारत के अभिन्न हिस्से हैं, जो भारत के संविधान द्वारा शासित है.'

आईटी सचिव ने कहा, "ट्विटर को भारत के लोगों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए. भारत की संप्रभुता और अखंडता के साथ किया गया अपमान स्वीकार नहीं किया जाएगा. ये कानून का भी उल्लंघन होगा. इस तरह न सिर्फ ट्विटर की साख गिरती है बल्कि सोशल साइट पर भी सवाल उठते हैं."

इस चिट्ठी के जवाब में ट्विटर प्रवक्ता ने कहा, 'हम भारत सरकार के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम लोगों की संवेदनाओं का सम्मान करते हैं और इस पत्र को स्वीकार करते हैं.'

नितिन गोखले ने दिलाया था ध्यान दरअसल, ट्विटर ने लेह की भौगोलिक स्थिति बताते हुए उसे पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के जम्मू-कश्मीर का हिस्सा बता दिया था. माइक्रोब्लॉगिंग साइट की चूक नेशनल सिक्योरिटी एनेलिसिस्ट नितिन गोखले द्वारा ध्यान में लाई गई थी, जो लेह के पॉपुलर युद्ध स्मारक, हॉल ऑफ फेम से दोपहर 12 बजे के आसपास लाइव हुए थे.

गोखले ने अपने ऑफीशियल हैंडल पर लिखा, "मैंने हाल ही में हॉल ऑफ फेम से लाइव (एसआईसी) किया है. स्थान के रूप में हॉल ऑफ फेम देते हुए और अनुमान लगाएं कि यह जम्मू और कश्मीर, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना क्या कह रहा है! क्या तुम लोग पागल हो? "

गुप्ता ने दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद को टैग करते हुए लिखा था, “तो ट्विटर ने जम्मू एवं कश्मीर के भूगोल को बदलने का निर्णय लिया है और जम्मू एवं कश्मीर को पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के हिस्से के रूप में दिखाने का निर्णय किया है. क्या यह भारत के कानून का उल्लंघन नहीं है? भारत में तो लोगों को छोटी-छोटी बातों पर सताया जाता है. क्या अमेरिका की बिग टेक कंपनी कानून से ऊपर है?"

ये भी पढ़ें- यूपी के इस जिले में हुई अनोखी पहल, घर की नेमप्लेट पर मां, पत्नी या बेटी का नाम

फॉक्सवैगन इंडिया ने कोरोना महामारी के बावजूद इस साल 25 हज़ार से ज्यादा कारों का किया एक्सपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
रेस कोर्स मस्जिद को खाली करने पर ओवैसी का कड़ा विरोध, किरेन रिजिजू से की ये मांग
रेस कोर्स मस्जिद को खाली करने पर ओवैसी का कड़ा विरोध, किरेन रिजिजू से की ये मांग
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget